नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारी की मौत : अधिकारियों के वादे पूरे न होने से स्वजनों में आक्रोश
नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारी की मौत को लेकर माहौल गर्म है। मृतक की पत्नी ने अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया है। पालिका कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ अमिता वरुण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था।
मेरठ, जेएनएन। नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारी की मौत को लेकर माहौल गर्म है। मृतक की पत्नी ने अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया है। मोहल्ला भाटवाड़ा पंजाबी स्ट्रीट निवासी अजय छाबड़ा पुत्र स्वर्गीय सीताराम छाबड़ा नगर पालिका में अस्थायी रूप से तैनात थे। मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई थी।
पालिका कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ अमिता वरुण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित स्वजन से मिलने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मृतक के स्वजन कह रहे हैं कि उन्हें राजनीति से कोई मतलब नहीं है। अधिकारी मुआवजा व मृतक आश्रित को नौकरी का वादा पूरा करें।
इन्होंने कहा
अजय छाबड़ा के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए डीएम की मार्फत शासन को पत्र भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना