Move to Jagran APP

Republic Day 2021: मेरठ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी संस्थाएं, यह होंगे कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस को अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं। शहर में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए संस्थाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। जगन्नाथ पुरी व्यापारी संघर्ष समिति ने 26 जनवरी को 51 पौधे लगाने का निर्णय लिया है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 01:30 PM (IST)
Republic Day 2021: मेरठ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी संस्थाएं, यह होंगे कार्यक्रम
Republic Day को लेकर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मेरठ, जेएनएन। Republic Day 2021 मेरठ में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए संस्थाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। जगन्नाथ पुरी व्यापारी संघर्ष समिति ने 26 जनवरी को 51 पौधे लगाने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष प्रवीन चिन्योटी ने बताया कि सुबह 10 बजे टीपी नगर स्थित पप्पी शर्मा की कंपनी पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद व्यापारी पौधे लगाएंगे। शहीद भगत सिंह गेट के पास पौधा रोपण किया जाएगा। पौधे सुरक्षित रहें इसके लिए तारों का घेरा बनाया जाएगा। इस दिन भंडारे का आयोजन होगा। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

loksabha election banner

बेगम पुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंघल और महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को बाजार में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर मिष्ठान भी वितरित किया जाएगा। देश भक्ति के गाने बजाए जाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को ध्वजा रोहण के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ली जाएगी।

कल्याण नगर में 24 जनवरी से गायात्री परिवार द्वारा चतुर्वेद पारायण महायज्ञ आरंभ किया जा रहा है। यह सात फरवरी तक चलेगा। यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल बरनावा अंकुर भारद्वाज जी होंगे। कार्यक्रम का आरंभ 24 जनवरी को कलश यात्रा से होगा। 11 मार्च को आर्य समाज थापर नगर में ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम उल्लास और आस्था से मनाया जाएगा। राजेश सेठी ने बताया कि केंद्रीय आर्य समाज की अतरंग सभा में यह निर्णय लिया गया है। इस दिन महर्षि दयानंद का जन्म हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.