Move to Jagran APP

स्टाइलिश लुक के लिए बढ़ा रेड लिपस्टिक का क्रेज, ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से जानिए इसे लगाने का सही तरीका

आजकल रेड लिपस्टिक का क्रेज का सबसे ज्यादा है। ऐसे में स्टाइलिश लुक को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरीके से ही लगाया जाए। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा शेड आपके चेहरे पर अच्छा लगता है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:06 PM (IST)
स्टाइलिश लुक के लिए बढ़ा रेड लिपस्टिक का क्रेज, ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से जानिए इसे लगाने का सही तरीका
इंडियन वेस्टर्न सभी परिधानों पर अच्छी लगती है रेड लिपस्टिक

मेरठ, जेएनएन। ईवनिंग पार्टी हो या फिर दोस्तों के संग गेट-टूगेदर महिलाओं और युवतियों में स्टाइलिश लुक के लिए हमेशा ही रेड लिपस्टिक का क्रेज रहता है। रेड लिपस्टिक ही है, जिसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही परिधानों के साथ खास लुक के लिए युवतियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन मेरठ की ब्यूटी एक्सपर्ट नीता सिंह का मानना है कि रेड लिपस्टिक स्टाइलिश और चार्मिंग लुक तो देती है, लेकिन इसे लगाते समय कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे लिपस्टिक चेहरे पर अलग से हाइलाइट न हो सकें। अक्सर रेड लिपस्टिक यदि सही से न लगाई जाए तो यह चेहरे को अजीब कर देती हैं। इसलिए इसे लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

loksabha election banner

1-लाल रंग की लिपस्टिक को ब्रश से लगाने की बजाय इसे अंगुली से बीच से लगाते हुए साइट की ओर लगाए। इससे होंठों को रंग नेचुरल लगेगा।

2-होंठों का रंग यदि दो शेड का है तो लाल लिपस्टिक लगाने से पहले प्राइमर जरूर लगाए। इससे लाल रंग उभरकर आएगा।

3-लाल लिपस्टिक के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए हमेशा प्राइमर और फाउंडेशन लगाने के बाद ही इसका प्रयोग करे। साथ ही लिप लाइनर का प्रयोग

भी जरूर करें।

4-लाल रंग के कई शेड बाजार में उपलब्ध है। इसे खरीदने से पहले अच्छी तरह जान लें कि कौन सा शेड आपके चेहरे पर अच्छा लगेगा।

5-जब लाल रंग की लिपस्टिक लगाए तो कभी भी लाल रंग की नेलपालिश न लगाए। यह दोनों साथ में कभी भी अच्छे नहीं लगते हैं।

6-लाल लिपस्टिक के साथ चेहरे का मेकअप लाइट और नेचुरल रखे।

7-इसके अलावा जब भी लाल रंग की लिपस्टिक लगाए ज्यादा रोशनी में ही लगाए। इससे सही शेप आएगी।

क्‍या कहते हैं ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट

आजकल रेड लिपस्टिक का क्रेज का सबसे ज्यादा है। ऐसे में स्टाइलिश लुक को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरीके से ही लगाया जाए। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा शेड आपके चेहरे पर अच्छा लगता है।

-कोमल बत्रा ब्यूटी एक्सपर्ट मेरठ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.