Move to Jagran APP

Dussehra 2021: रावण दहन होते ही श्रीराम के जयकारों की गूंज, मेरठ के हस्तिनापुर में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया श्रीराम का तिलक

मेरठ सहारनपुर बुलंदशहर शामली बिजनौर मुजफ्फरनगर और बागपत में शुक्रवार को दशहरा पर्व परम्परागत उत्साह के साथ मनाया गया। हस्तिनापुर में रावण दहन से पहले राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने श्रीराम का तिलक लगाकर पूजन किया। शाम को विभिन्न स्थानों पर बुराई का प्रतीक रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM (IST)
Dussehra 2021: रावण दहन होते ही श्रीराम के जयकारों की गूंज, मेरठ के हस्तिनापुर में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया श्रीराम का तिलक
रावण दहन होते ही श्रीराम के जयकारों की गूंज

मेरठ, जेएनएन। मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बागपत में शुक्रवार को दशहरा पर्व परम्परागत उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह के समय दशहरा पूजन हुआ। शाम को विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ। भगवान राम ने रावण के पुतले पर अग्निबाण से प्रहार कर दिया। इससे पुतला धूं-धूं कर जल उठा। पुतला दहन होते ही वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

loksabha election banner

मेरठ में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन हुआ। हस्तिनापुर में रावण दहन से पहले राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने श्रीराम का तिलक लगाकर पूजन किया। लावड़ आदि कस्‍बों में भी रावण दहन हुआ। उधर दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य चलने के कारण रामलीला मैदान में लगने वाला मेला फीका रहा। पुलिस बच्चों के साथ आए लोगों को अंदर जाने से रोकती रही।

कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर ऐतिहासिक दशहरा मेले में शुक्रवार दोपहर से ही गांव देहात के धर्मप्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम होते-होते मैदान और बाहर की सभी सड़कें भीड़ से खचाखच भरनी शुरू हो गई थीं। सरधना रोड स्थित आंबेडकर गेट से लेकर दो किमी दूर मार्शल पिच मेला मैदान तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस मार्ग पर सैंकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानें खिलौने, झूले, चाट पकौड़े समेत अन्य सामान की दुकानें सजाई गई थीं। मेले का आयोजन कंकरखेड़ा व्यापार संघ के तत्वाधान में मित्र मंडल समिति की ओर आयोजित मेले का उदघाटन समिति अध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरएसएस के संघ चालक विनोद भारतीय व भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल भी मौजूद थे।

पाकिस्तान और कोरोना का पुतला भी फूंका

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों संग पाकिस्तान/कोरोना का भी पुतला फूंका गया। नीरज मित्तल ने बताया कि कंकरखेड़ा के मेजर शहीद मयंक विश्नोई को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। रंग बिरंगी आतिशबाजी देखने दूर दराज से लोग स्वजनों संग मौजूद थे। राम-रावण के युद्ध का मंचन देख धर्मप्रेमियों ने भगवान जयश्रीराम के जयकारें लगाए। संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, निशांक गर्ग, हेतराम शाक्य, विपिन गुप्ता, प्रमोद चौधरी, अमित गुप्ता आदि थे।

उधर, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम में क्षत्रिय समाज ने शुक्रवार को विजयी दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंकरखेड़ा के दोनों कार्यक्रमों में मुख्यअतिथि सरधना विधायक संगीत सोम थे। राजपूत समाज के लोगों ने हथियारों का पूजन कर जयश्रीराम के जयकारे लगाए।

कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड स्थित लायन फार्म हाउस में क्षत्रिय विकास सभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा. चंद्रपाल सिंह कुरथल और संचालन डा. शक्ति सिंह राणा व ठा. ओपी सिंह ने किया। मुख्यअतिथि विधायक संगीत सोम का स्वागत किया गया। विधायक ने समाज के मेधावी छात्र, खिलाड़ी, इंजीनियर, सरकारी विभाग के नए अफसरों को सम्मानित किया। कुलदीप सोम, देवेंद्र प्रधान, दुष्यंत तोमर, आदि मौजूद थे। दूसरी ओर खिर्वा रोड स्थित शगुन मंडप में आयोजित क्षत्रिय विकास सभा के दशहरा पूजन कार्यक्रम का संचालन ठा. अनिल पुंडीर ने किया। मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम और विशिष्ट अतिथि किसान नेता ठा. पूरन सिंह का स्वागत किया गया।

बुलंदशहर। खुर्जा में रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा इस बार मंचन का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन शुक्रवार देर शाम बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। खुर्जा में रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष मेले और मंचन का आयोजन नहीं किया गया। महज नवरात्र के छठे दिन काली मां की यात्रा निकाली गई थी और उसके बाद रावण के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार शाम श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में जंक्शन मार्ग स्थित चित्रकूट पर सुंदरकांड पाठ आयोजन किया गया। जिसमें समिति के काफी संख्या में लोग पहुंचे। शाम करीब सात बजे मैदान में लगाए गए रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसमें उमाशंकर अग्रवाल, नवीन गर्ग, पुनीत साहनी, दीपक गर्ग, नंदकिशोर, डीसी गुप्ता आदि रहे। औरंगाबाद नगर में विजय दशमी पर्व के अवसर पर रावण वाले मैदान में शुक्रवार को मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर के पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। मैदान में राम रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ और तीन महाकालियों ने लांगुरों के साथ तलवार चलाकर जमकर अखाड़ेबाजी की। भगवान राम ने रावण के पुतले पर अग्निबाण से प्रहार कर दिया। जिसके बाद रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। उधर पुरानी सब्जी मंडी से श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में राम रावण के बीच युद्ध होता हुआ प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के पीछे रावण वाले मैदान में पहुंचा। रावण के पुतले को श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। इस मौके पर रामबाबू गुप्ता, लोकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता बालू, हेमंत गुप्ता, डा, राजेश गोयल, मनोज गुप्ता, प्रवेश लोधी, शिवकुमार गुप्ता, संजय वर्मा, नवीन गोयल, मुकुल गर्ग, रज्जुमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.