Move to Jagran APP

मेरठ में रामनाथ फाउंडेशन : अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाई मुहिम, कानूनी अधिकारों की जानकारी दे करेंगे जागरूक

यह लोगों को जागरूक करने की एक मुहिम है। मेरठ के रामनाथ फाउंडेशनर ने रविवार को लोगों विधिक जानकारी देने के लिए इंपोर्टेंट जजमेंट आफ 2020 शीर्षक से आनलाइन सेमिनार का आयोजन तय किया है। जिसमें जनहित में आए निर्णय के बारे में जानकारी दी जाएगी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:00 AM (IST)
मेरठ में रामनाथ फाउंडेशन : अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाई मुहिम, कानूनी अधिकारों की जानकारी दे करेंगे जागरूक
रामनाथ फाउंडेशन की ओर से आज एक आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

मेरठ, जेएनएन। कानूनी अधिकारी मनुष्य के जीवन जीने की राह को आसान बनाते है। यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे जीवन को जीने के लिए भोजन। इसमें इस दुनिया में कदम रखते ही एक मानव होने के नाते कुछ अधिकार हमे मिल जाते हैं। जबकि कुछ अधिकार जीवन का क्रम बढऩे के साथ ही अस्तित्व में आते हैं।

loksabha election banner

इसके बावजूद इसमें से ज्यादातर अधिकारों के प्रति लोग अनभिज्ञ रहते हैं। इन अधिकारों की अज्ञानता के कारण समाज में लोग शोषण होता है। इन अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता की मुहिम छेड़ रखी है सामाजिक संस्था रामनाथ फाउंडेशन के विधिक प्रकोष्ठ लेगम प्रेक्सिस ने। जिसके द्वारा मेरठ के अलावा अलग-अलग शहरों में जुड़े अधिवक्ता व कानूनी जानकार लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ ही जरूरतमंदों को निश्शुल्क कानूनी जानकारी दे रहे हैं। संस्था अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर भी लोगों को जागरूकता कर रहे हैं।

इसी कड़ी में संस्था की ओर से रविवार को लोगों विधिक जानकारी देने के लिए इंपोर्टेंट जजमेंट आफ 2020 शीर्षक से आनलाइन सेमिनार का आयोजन तय किया है। जिसमें प्रकोष्ठ की लेगम मेंटर गौरी वर्मा 2020 में जनहित में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बारे में जानकारी देंगी। रामनाथ फाउंडेशन के संस्थापक शोभित गर्ग ने बताया कि समाज हित में संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस प्रयास को जन-जन को लाभ इसके लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। आने वाले समय में भी इस तरह से सेमिनार का आयोजन करेंगे। उन्होने इस सेमिनार में जुडऩे वाले लोगों को मुख्य तौर पर महिला हित में आए निर्णय को केंद्रित करते हुए जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.