अब देर बर्दाश्त नहीं, अक्टूबर तक बनाएं राम मंदिर : चंपत राय
-विश्व ¨हदू परिषद की मेरठ प्रांत की बैठक में गोरक्षा और राम मंदिर मुद्दा गूंजा
जागरण संवाददाता, मेरठ : विश्व ¨हदू परिषद के तेवर फिर तल्ख होने लगे हैं। मेरठ प्रांत की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने सरकार को आगाह किया कि संतों का धैर्य जवाब दे रहा है। ऐसी परिस्थिति बनानी होगी, जिससे अक्टूबर तक राम मंदिर बनना शुरू हो जाए। इसके लिए देशभर से ¨हदू समाज ने सवा-सवा रुपये दान दिया है। चेताया कि इसके बदले में बाबरी मस्जिद कहीं नहीं बनने दी जाएगी।
शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में रविवार को दो सत्र आयोजित किए गए। भगवान राम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा के समक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी। इसमें बूढ़ा अमरनाथ जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 600 बताई गई। प्रांत में 216 प्रखंड व 2500 समितियां हैं, जिसे 4000 तक पहुंचाया जाएगा। कालेज संपर्क 400 से 600 करने की योजना है। बताया गया कि 14 अगस्त अखंड संकल्प दिवस पर 400 कार्यक्रम, जबकि कृष्ण जन्माष्टमी पर 2500 कार्यक्रम किए जाएंगे।
दूसरे सत्र में राम मंदिर व गोरक्षा पर चर्चा हुई। इसमें मांग उठाई गई कि एनजीटी के आदेश से सभी कत्लगाहों को बंद किया जाए। गो-अभ्यारण्य बने। गोमूत्र से पंचगव्य औषधियां बनाई जाएं। कार्यक्रम के अंत में त्रिपुरा, बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ रोकने की मांग उठी। चंपत राय ने आतंकवादियों का सिर कुचलने, ¨हदू शरणार्थियों के लिए कानून बनाने की मांग की। गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद ने आशीर्वचन दिया। प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र, अमन सिंह, रणजीत सिंह, बलराज डुंगर, गोपाल शर्मा, आशू त्यागी, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।