राम मंदिर निर्माण : मेरठ से अयोध्या भेजी जाएंगी पवित्र ईंटे Meerut News
24 फरवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण को नींव में लगाने के लिए मेरठ से सर्वदलीय गौरक्षा मंच के द्वारा ईंंटे एकत्र कर अयोध्या को लेकर जाया जाएगा।
मेरठ, जेएनएन। देशी गायों के गोबर, गो मूत्र और हल्दी से राम नाम लिखी ईंटो को अयोध्या ले जाया जाएगा। बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महंत गुरु मां नीलिमानंद ने बताया कि सर्वदलीय गौरक्षा मंच के द्वारा देश भर के गौ भक्तों से ईंटे एकत्र की गई हैं। गौ प्रचार रथ द्वारा 24 फरवरी को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के नींव में लगाने के लिए यह ईंटे ले जायी जाएंगी। मंच के अध्यक्ष जयपाल सिंह नयाल, मुक्ता चौधरी, मदन कर्नाटक, कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
नंद के घर आनंद भयो
शास्त्रीनगर आइ ब्लाक कृष्ण कृपा मंदिर में भक्तों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लिया। भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास विष्णुदत्त त्रिवेदी ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे भक्तों ने लगाए। कथा 25 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से आरंभ होगी। गुरु मां नीलिमानंद, मनीष मित्तल, मधु शर्मा, राधा शर्मा, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
18 अप्रैल से आरंभ होगी भागवत कथा
गढ़ रोड गांधी आश्रम चौराहा स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में 18 अप्रैल से पांच शिखर कलश स्थापना और सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में शनिवार को हुई बैठक में आयोजन को लेकर समिति का गठन हुआ। मुख्य संयोजक कमलदत्त शर्मा, मुख्य यजमान अमित अग्रवाल, प्रभारी पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया और अध्यक्ष जीतेंद्र मणि को नियुक्त किया गया। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर 11 सौ महिलाएं कलश यात्र निकालेंगी।
आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्र
कैंट तोपखाना बाजार स्थित शनि मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्र निकाली गई। क्षत्रिय नव युवक संघ के सदस्यों ने शिव पार्वती और काली के अखाड़े में अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। विभिन्न मार्गो से होती हुई शोभायात्र मंदिर में समाप्त हुई। विक्रांत राजपूत, नितीश गोयल, दीपक राजपूत आदि रहे।