Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण : मेरठ में पोर्टल पर रोजाना निधि संग्रह का फीड हो रहा विवरण, आनलाइन भी हिसाब

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान मेरठ शहर में भी चलाया जा रहा है। अभियान के महानगर अभियान प्रमुख व संघ कार्यवाह अवनीश पाठक ने बताया कि महानगर के कुल 32 नगरों के लिए 64 जमाकर्ता बनाए गए हैं। रोजाना निधि संग्रह का विवरण फीड हो रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 12:57 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण : मेरठ में पोर्टल पर रोजाना निधि संग्रह का फीड हो रहा विवरण, आनलाइन भी हिसाब
मेरठ में निधि संग्रह का डाटा रोजाना पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता हो इस उद्देश्य से संघ परिवार द्वारा मेरठ प्रांत में विशेष 15 से 31 जनवरी तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें संघ के दृष्टि से मेरठ महानगर के 32 नगरों में पांच से अधिक टोलियां निधि एकत्र कर रही है।

loksabha election banner

इस पूरे अभियान को पारदर्शी बनाए जाने को लेकर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में संग्रहित होने वाली निधि का हिसाब-किताब रखने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जिस पर संघ के द्वारा प्रत्येक नगर में बना गए जमाकर्ता प्रत्येक दिन के हिसाब से ब्योरा को पोर्टल पर फीड करते हैं।

नगर के प्रत्येक जमाकर्ता को विशेष कोड जारी किए गए हैं। जिसके जरिए जमाकर्ता उस पोर्टल में लागिन होकर दिन भर में निधि एकत्र करने के दौरान काटी गई रसीद आदि का विवरण भरते हैं। जिसके बाद वह कोड के माध्यम से ही कार्यकर्ता श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान में एकत्रित धनराशि को जमा कराने के लिए खुले खाते में जमा करा देते हैं।

अभियान के महानगर अभियान प्रमुख व संघ कार्यवाह अवनीश पाठक ने बताया कि महानगर के कुल 32 नगरों के लिए 64 जमाकर्ता बनाए गए हैं। प्रत्येक नगर में आने वाले बस्तियों में एक-एक संग्रहकर्ता बनाए गए हैं। यह संग्रहकर्ता टोलियों द्वारा प्रतिदिन एकत्रित निधि के कूपन व रसीद का विवरण जमाकर्ता के द्वारा पोर्टल पर फीड कराने का काम करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.