विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसीनो में तीन दिन तक दांव लगाने की थी प्लानिंग, दूसरे दिन मेरठ आनी थीं दस और विदेशी लड़कियां

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 07:45 AM (IST)

Casino in Meerut मेरठ स्थित ओक ट्री रिसोर्ट में पुलिस ने कैसीनो पकड़ा। कैसीनो संचालित करने वाले हरियाणा दिल्ली गुजरात ...और पढ़ें

कैसीनो में तीन दिन तक दांव लगाने की थी प्लानिंग, दिल्ली और नेपाल से मेरठ आनी थीं दस और लड़कियां
कैसीनो में तीन दिन तक दांव लगाने की थी प्लानिंग, दिल्ली और नेपाल से मेरठ आनी थीं दस और लड़कियां

मेरठ, जागरण संवाददाता। ओक ट्री रिसोर्ट में गोवा की तर्ज पर पकड़े गए कैसीनो का संचालन पहले भी शहर के कई नामचीन होटलों में हो चुका है। पुलिस अब उन होटलों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि शराब परोसने के साथ-साथ रकम के अनुसार अन्य सुविधाएं भी दी जाती थी। कैसीनो में तीन दिनों तक दांव लगाने की प्लानिंग थी। 

दूसरे दिन दिल्ली व नेपाल से आनी थीं विदेशी लड़कियां

दूसरे दिन दिल्ली व नेपाल से दस विदेशी लड़कियों आनी थीं, लेकिन पुलिस ने पहले ही दिन छापा मारकर 34 लड़के और नौ लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सोमवार को जेल से जमानत के लिए आए सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया,  लेकिन आरोप गंभीर बताते हुए जमानत निरस्त कर दी गई। शनिवार रात एसओजी ने वेद व्यासपुरी स्थित ओक ट्री रिसोर्ट में छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। कैसीनो 15 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से 16 जुलाई को शुरू हुआ और उसी दिन पकड़ा गया।

बड़ी रकम मिलने की चर्चा

कैसीनो संचालित करने वाले हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तराखंड़ के रहने वाले लोग हैं। कचहरी में जमानत पर सुनवाई के लिए आए आरोपित आपस में चर्चा कर रहे थे कि कैसीनो से बड़ी रकम बरामद हुई है जबकि पुलिस ने साढ़े सात लाख की बरामदगी दिखाई है। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि हमारी सूचना पर एएसपी विवेक यादव ने टीम के साथ छापेमारी की थी। मौके से मिली रकम और सभी सामान को मुकदमे का हिस्सा बनाया गया है।

सीओ क्राइम बने मुकदमे के वादी

इस प्रकरण में परतापुर पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने से हाथ खींच लिए थे। इसके बाद सीओ क्राइम ब्रिजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। सीओ की तरफ से दर्ज मुकदमे की विवेचना भी किसी राजपत्रित अधिकारी को दी जाएगी। परतापुर पुलिस द्वारा विवेचना करने पर आरोपित पक्ष सवाल उठा सकता है। 

कांवड़ यात्रा में व्यस्त रहने के कारण निश्चित की थी डेट 

आरोपितों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए कैसीनो संचालित करने के लिए तीन दिन का समय रखा था। उनका मानना था कि पुलिस कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में व्यस्त हो जाएगी और पुलिस होटलों पर ध्यान नहीं देगी। आरोपितों का कहना है कि कैसीनो संचालित करने के लिए वह ऐसा ही त्योहार चुनते हैं।

बिग बाइट में भी पकड़ा गया था कैसीनो

बिग बाइट में भी करीब चार साल पहले पुलिस ने कैसीनो में दावा लगाते हुए शहर के कई नामचीन लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद यहां के लोग दूसरे जिलो के होटलों में संचालित कैसीनो में जुआ खेलने जाने लगे थे। अब फिर से बाहर के लोग जुआ खेलने के लिए मेरठ के होटलों में आने लगे हैं।

इनका कहना है...

कैसीनो से पकड़े गए आरोपितों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी ताकि दोबारा मेरठ में आकर यह काम न कर सकें। पुलिस पड़ताल कर रही है कि इससे पहले किस-किस होटल में आरोपित कैसीनो संचालित कर चुके हैं।

-रोहित सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस ने पकड़ा कैसीनो, 43 गिरफ्तार, जुआ खिलवाने के लिए गोवा से बुलाई गईं थीं लड़कियां