Move to Jagran APP

अब तो अमेजन एप के दीवाने हो गए शहरवासी

अब तो हर कोई अमेजन एप का दीवाना हो गया है। दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शहरवासियों ने इस एप से आनलाइन शॉपिंग करने के तरीकों को उत्साह के साथ सीखा। अभी आगे भी यह अभियान जब तक शहर में चलेगा शहरवासी इससे जुड़े रहने के लिए तैयार हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शहरवासियों को अमेजन के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़कर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:23 PM (IST)
अब तो अमेजन एप के दीवाने हो गए शहरवासी
अब तो अमेजन एप के दीवाने हो गए शहरवासी

-गुरुवार को परतापुर और कंकरखेड़ा चला अभियान

loksabha election banner

-तीन हजार रुपये के दिए गए गिफ्ट वाउचर

जागरण संवाददाता, मेरठ : अब तो हर कोई अमेजन एप का दीवाना हो गया है। दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शहरवासियों ने इस एप से आनलाइन शॉपिंग करने के तरीकों को उत्साह के साथ सीखा। अभी आगे भी यह अभियान जब तक शहर में चलेगा शहरवासी इससे जुड़े रहने के लिए तैयार हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शहरवासियों को अमेजन के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़कर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

दैनिक जागरण संग अमेजन कंपनी ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान को शुरू किया। अभियान के बारहवें दिन परतापुर और कंकरखेड़ा में अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने काफी संख्या में अमेजन एप के फायदे जानें और उसे डाउनलोड किया। इसके अलावा लोगों ने आसानी से पेमेंट प्रक्रिया को भी जाना। अमेजन एप पर किस तरह से आसानी से शॉपिंग की जाती है इसके भी तौर-तरीके अमेजन टीम के सदस्यों ने बताए।

आज यहां होगा रोड शो

शुक्रवार को भी शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10.30 बजे मवाना रोड स्थित बक्सर ऑटो स्टैंड और इसके बाद दोपहर चार बजे रजपुरा ऑटो स्टैंड पहुंचेगी। यहां लोगों को अमेजन एप और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दो लोगों ने जीते पुरस्कार

अभियान के 13वें दिन दो लोगों ने पुरस्कार जीते। परमजीत सिंह और संजय कुमार को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी। इन्होंने कहा--

शॉपिंग को ऑनलाइन ने सरल बना दिया। इससे आसानी से किसी भी वस्तु को खरीद लेते हैं।

परमजीत सिंह इसके माध्यम से तो काफी आसान है शॉपिंग करना। इससे न सिर्फ डिस्काउंट मिलता है बल्कि ऑफर भी मिलते हैं।

संजय कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.