Move to Jagran APP

किशोरियों से जबरन देह व्यापार का भंडाफोड़, कोठा संचालिका गिरफ्तार

मेरठ कबाड़ी बाजार में नाबालिगों से जबरन देह व्यापार कराने का प्रकरण एक बार फि‍र सामने में आया है। पुलिस ने छापामारी कर कोठा संचालिका को गिरफ्तार किया है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 12:56 PM (IST)
किशोरियों से जबरन देह व्यापार का भंडाफोड़, कोठा संचालिका गिरफ्तार
किशोरियों से जबरन देह व्यापार का भंडाफोड़, कोठा संचालिका गिरफ्तार
मेरठ,जेएनएन। कबाड़ी बाजार में नाबालिगों से जबरन देह व्यापार कराने का प्रकरण एक बार फि‍र सामने में आया है। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात छापामारी कर दो किशोरियों को बरामद कर एक कोठा संचालिका को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दूसरा कोठा संचालिका फरार हो गई। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संकल्‍प एनजीओ की सूचना पर मारा छापा
राजस्थान के माधोपुर जिले से दो नाबालिग किशोरी काफी समय से लापता थी। परिजन भी उनकी तलाश में कई बार पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहे थे, मगर उनका कहीं सुराग नहीं लगा। गुरुवार को संकल्प एनजीओ के सदस्य एसपी सिटी से मिले, जिन्होंने राजस्थान की दो किशोरियों को अलग-अलग दो कोठों पर होने की बात कही। एसपी सिटी के निर्देश पर देहली गेट थाना, महिला थाना और एएचटीयू की टीम ने पहले सरिता के कोठे पर छापा मारा, जहां से सरिता को गिरफ्तार कर एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया। यहां से टीम पुष्पा के कोठे पर गई। यहां से पुष्पा पहले ही फरार हो गई थी। पुलिस ने पुष्पा के कोठे से एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने सभी को महिला थाने भेज दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि संकल्प एनजीओ की सूचना पर छापा मारा था। टीम ने एक कोठा संचालिका ओर दो नाबालिग किशोरी पकड़ी हैं। सभी को एएचटीयू थाना पुलिस शुक्रवार को कार्रवाई कर कोर्ट में पेश करेगी।

रिहायशी क्षेत्र में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा
कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से तीन महिलाएं व दो युवकों को पकड़ा गया। बताया गया कि काफी समय से यहां रैकेट चल रहा था। स्थानीय लोगों ने एसपी सिटी को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इंस्पेक्टर एपी मिश्र ने बताया कि अंकुर पुत्र अमरपाल निवासी मछरी थाना दौराला और योगेंद्र पुत्र भूले सिंह निवासी सकौती थाना दौराला को पकड़ा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों का चालान कर दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.