Move to Jagran APP

ओलिंपिक खिलाड़ी ने स्कूल से मांगी अगली 'प्रियंका'

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में एथलेटिक्स के 20 किमी पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने जा रह

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 09:15 AM (IST)
ओलिंपिक खिलाड़ी ने स्कूल से मांगी अगली 'प्रियंका'
ओलिंपिक खिलाड़ी ने स्कूल से मांगी अगली 'प्रियंका'

मेरठ,जेएनएन। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में एथलेटिक्स के 20 किमी पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने जा रहीं मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने अपने स्कूल से अगली प्रियंका तैयार करने की मांग की है। प्रियंका सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज की पूर्व छात्रा रही हैं। स्कूल ने टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में प्रियंका को फोन पर शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रियंका का साक्षात्कार भी लिया, जिसे अन्य छात्राओं को सुनाकर उन्हें भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। प्रियंका शुक्रवार को टोक्यो के लिए रवाना होंगी।

loksabha election banner

आराम के समय में की पढ़ाई

स्कूल की ओर से वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता अलका शर्मा ने प्रियंका से पढ़ाई आ खेल में सामंजस्य बनाने के बारे में पूछा। प्रियंका ने बताया कि प्रशिक्षण और पढ़ाई में सामंजस्य कठिन था, लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण के बाद आराम के समय में पढ़ाई की। ओलिंपिक तक सफर में स्कूल के योगदान पर प्रियंका ने बताया कि सुबह-शाम प्रशिक्षण रहने के कारण स्कूल ने सप्ताह में एक-दो दिन स्कूल आकर पढ़ने और बाकी समय प्रशिक्षण में ध्यान देने की छूट दी थी। प्रियंका ने कहा कि स्कूल में खेलकूद को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे अगली अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार करने की शुरुआत स्कूल में ही हो सके।

पदक जीतीं तो लड्डू गोपाल संग उठाएंगी तिरंगा

ओलिंपिक गेम्स में पदक जीतने पर सबसे पहला काम करने पर प्रियंका ने बताया कि वे अपने लड्डू गोपाल के साथ तिरंगा फहराएंगी। प्रियंका लड्डू गोपाल को साथ लेकर टोक्यो जा रही हैं। यूं तो खिलाड़ियों को लेकर जानी वाली प्लेन में सीटें खाली हैं अन्यथा प्रियंका लड्डू गोपाल के लिए भी सीट बुक करके ले जातीं। बेहद सख्त डायट के बाद पदक जीतने पर प्रियंका सबसे पहले घर का खाना ही पेट भर खाना चाहेंगी। प्रियंका ने बताया कि ओलिंपिक गेम्स में उन्हें देश के लिए पदक जीतने का पूरा भरोसा है। स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा गुप्ता और प्रबंध समिति पदाधिकारी नरेश माहेश्वरी ने शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.