Move to Jagran APP

ईसाई समाज ने मनाया पूर्वजों का स्मरण उत्सव

सेंट लुक्स चर्च के कब्रिस्तान में कैथोलिक ईसाई समाज ने सोमवार को मृतक विश्वासियों का स्मरण उत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 09:05 PM (IST)
ईसाई समाज ने मनाया पूर्वजों का स्मरण उत्सव
ईसाई समाज ने मनाया पूर्वजों का स्मरण उत्सव

मेरठ, जेएनएन। सेंट लुक्स चर्च के कब्रिस्तान में कैथोलिक ईसाई समाज ने सोमवार को मृतक विश्वासियों का स्मरण उत्सव मनाया। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर ईसाई समाज के लोगों ने पूर्वजों की कब्रों की साफ-सफाई की व उन्हें फूल मालाओं से सजाया। शाम के समय कब्र पर धूप और मोमबत्ती जलाई गई। वातावरण में तैरती फूलों की सुगंध और तारों की तरह टिमटिमाती मोमबत्ती की लौ मानो किसी दूसरे लोक का आभास करा रही थी। इससे पहले बिशप स्वामी फ्रांसिस कालिस्ट ने मिस्सा बलिदान किया और प्रार्थना की। सेंट जोजफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जान चिमन ने कहा कि मृतक आत्माएं शुद्धीकरण की प्रक्रिया से होकर गुजरती हैं। वह हमारी प्रार्थनाओं पर निर्भर रहते हैं। इसीलिए इस दिन मृतक विश्वासियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। उन लोगों के लिए पादरी ने प्रार्थना की, जिनके लिए प्रार्थना करने वाला कोई नहीं है। फादर जान चिमन ने बताया कि इसके पूर्व रविवार को ईसाई समाज के दिवंगत संतों के लिए प्रार्थना की गई थी। कहा कि ईश्वर पवित्र है और उसके समक्ष उपस्थित होने के लिए हम सभी को शुद्ध बनना पड़ता है। पुरोहितों ने हर कब्र पर जाकर आशीष दिया। फादर येशु अमृतम, फादर मंथेरो, फादर राय आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.