Move to Jagran APP

प्रधानों को भाजपा सरकार में मिले सर्वाधिक अधिकार : अश्वनी

माछरा ब्लाक सभागार में मंगलवार को भाजपा की ओर से समारोह आयोजित कर नव निवा

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:20 PM (IST)
प्रधानों को भाजपा सरकार में मिले सर्वाधिक अधिकार : अश्वनी
प्रधानों को भाजपा सरकार में मिले सर्वाधिक अधिकार : अश्वनी

मेरठ, जेएनएन। माछरा ब्लाक सभागार में मंगलवार को भाजपा की ओर से समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का अभिनंदन किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि होता है। जिसके द्वारा सही गांव का विकास होता है। ग्राम प्रधानों को जितने अधिकार भाजपा सरकार ने दिये हैं उतने अन्य सरकार ने नहीं दिया। शासन द्वारा अनेक योजनाएं गांवों के लिये चलाई जा रही है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा सरकार ने ही दिया है।

समारोह में मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अशोक त्यागी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी ने की और संचालन अनिल प्रधान ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि फिरेराम गुर्जर, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, योगेश त्यागी, ब्लाक प्रमुख अशोक त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनिल मावी, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, दीपक काजला, कृष्णपाल मावी, धमेंद्र त्यागी, कृष्ण त्यागी, विनोद त्यागी, नीरज काजला, मोहिनी प्रतिभा, अशोक, संजय सैन, ऋषिपाल खटाना, अमित कंसल, जग्गी प्रधान आदि कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

रालोद की सदस्यता ग्रहण की: नानू में आंबेडकर भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल की एससी-एसटी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें बड़ी 11 ग्रामीणों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि डा. बाबा भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को किसी ने लागू किया है तो वह चौधरी चरण सिंह थे। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। जिला पंचायत सदस्य दीपक गून ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करेगी। संजय प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान हरेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, अरमान, विशाल जाटव आदि सहित 11 लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। डा. इमरत, बाबू, राजकुमार, राजपाल, बिट्टू, योगेंद्र, राजीव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.