विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में दो घंटे के शटडाउन के बाद भी जारी रही बिजली की आंख-मिचौली

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM (IST)

मेरठ में एनसीआरटीसी ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच मोहकमपुर माधवपुरम और टीपी नगर आदि बिजलीघरों ...और पढ़ें

मेरठ में दो घंटे के शटडाउन के बाद भी जारी रही बिजली की आंख-मिचौली
मेरठ में दो घंटे के शटडाउन के बाद भी जारी रही बिजली की आंख-मिचौली

मेरठ, जागरण संवाददाता। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल कारीडोर अंतर्गत ओवर हेडलाइन की शिफिटिंग के लिए रविवार को दो घंटे का शटडाउन लिया गया। जिसके कारण तीन बिजलीघरों पर आपूर्ति प्रभावित रही। एनसीआरटीसी ने दो घंटे में काम पूरा कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।

हापुड़ रोड बिजलीघर क्षेत्र में लोकल फाल्ट

एनसीआरटीसी ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच मोहकमपुर, माधवपुरम और टीपी नगर आदि बिजली घरों पर शटडाउन लिया था। सुबह 10.30 बजे लाइन शिफ़ट करने का काम शुरू किया। तय समय सीमा में ही काम पूरा कर लिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। हालांकि काम के दौरान मोहकमपुर बिजलीघर क्षेत्र को छोड़कर माधवपुरम और टीपी नगर की आपूर्ति वैकल्पिक तौर पर आपूर्ति रखने का प्रयास किया गया। दोपहर 12 बजे बाद तीनों बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य हो गई। लेकिन करीब एक घंटे बाद आधे घंटे के लिए बिजली एक बार फिर गुल हुई। इस दौरान हापुड़ रोड बिजलीघर क्षेत्र में लोकल फाल्ट आया। अपराह्न तीन बजे दूसरी बार फिर बिजली ट्रिप हुई। लेकिन 10 मिनट बाद आ गई।

नानू गंगनहर पुल पर लगा जाम, लोग हलकान

मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान घंटों वाहन चालक परेशान रहे। वहीं, गन्ना मंत्री का भी काफिला जाम में फंस गया। पुलिस ने आनन-फानन में काफिला निकलवाया और राहत की सांस ली। वहीं, शाम तक जाम की कई बार स्थिति बनी।

रविवार को साप्ताहिक होने पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर लोगों का अधिक आवागमन रहता है। वहीं, नानू गंगनहर पुल के बराबर में दूसरा पुल बन रहा है। जिससे वाहन सवार लोगों को वहां परेशानी हो रही है। रविवार को चौधरी चरण सिंंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। वहीं, बाइक सवार वाहनों के जल्दी निकलने की होड़ में स्थिति और विकट हो गई। हालांकि, इस दौरान नानू चौराहे पर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। उधर, शामली की तरफ से गन्ना मंत्री सुरेश राणा का काफिला आ रहा था, जो कुछ देर जाम में रहा। पुलिस ने आनन-फानन में काफिला निकलवाया। वहीं, कई घंटे लोग जाम में झाम से परेशान रहे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों की मामूली कहासुनी भी हुई। वहीं, शाम तक कई बार जाम लगा।