विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर में चिपकाए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के पोस्टर, विहिप ने जताया आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

By Taruna TayalEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 03:18 PM (IST)

सहारनपुर में नूपुर शर्मा के बयान का विरोध करने के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में नूपुर शर्मा ...और पढ़ें

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के पोस्टर च‍िपकाए।
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के पोस्टर च‍िपकाए।

सहारनपुर, जेएनएन। नूपुर शर्मा के बयान का विरोध करने के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते पोस्टर चिपकाए गए। जिनके घरों पर यह पोस्टर चिपकाए गए उन लोगों ने इसका विरोध भी किया।

दरअसल इस गांव में मिश्रित आबादी है। कुछ हिंदू परिवारों का कहना है कि यहां पर कुछ मुस्लिम परिवारों ने उनके घर के बाहर नूपुर शर्मा के पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा गया है अरेस्ट नूपुर शर्मा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर विहिप ने आगे आते हुए इस पर विरोध दर्ज कराया है।

वहीं सहारनपुर जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की बैठक लगातार जारी हैं, जिम्मेदार लोगों ने पूरी तरह आश्वासन दिया है कि जुमे की नमाज के बाद कोई विरोध आदि नहीं होगा। एसएसपी आकाश तोमर ने सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स लगाया हुआ है। जामा मस्जिद पर खुद कमिश्नर लोकेश एम डीआइजी प्रीतिंदर सिंह फोर्स के साथ मौजूद हैं।

वहीं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर शहर में भ्रमण कर रहे हैं। शेखपुरा गांव में पुलिस गांव में गई थी और जांच पड़ताल करके लौट आई है। पोस्टर को हटा दिया गया है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि यह पोस्टर किसने लगाए हैं और क्यों लगाए हैं। इस बारे में जांच की जा रही है।

सहारनपुर में व‍िरोध प्रदर्शन

सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढ़ा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। बवाल की आशंका से दुकानदार ग्रस्‍त हो गए और बाजार बंद कर द‍िया। उधर हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ़़ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे पर घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया तो अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक पूरा रोड जाम बना रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध व प्रदर्शन किया गया।