विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ के होटल में चल रहा था कसीनो, शहर के बड़े लोग लगा रहे थे दांव; रात को ही पहुंची पुलिस तो सभी की बढ़ गई धड़कनें

Published: Tue, 22 Oct 2024 01:58 PM (IST)

मेरठ के होटल हारमनी इन में देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया। मौके से ...और पढ़ें

होटल हारमनी में छापेमारी में पकड़े गए युवक और मौके पर मौजूद पुलिस।
होटल हारमनी में छापेमारी में पकड़े गए युवक और मौके पर मौजूद पुलिस।

HighLights

  1. मौके से आठ महिलाएं पकड़ी, पुलिस के प्रवेश करते ही लोग भाग गए
  2. सीसीटीवी फुटेज से जुआ खेलने वालों की पहचान करने का प्रयास किया

जागरण संवाददाता, मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार देर रात करीब 1:45 बजे एसएसपी के आदेश पर तीन सीओ की टीम ने छापा मारा। होटल के प्रथम फ्लोर पर कसीनो चलता पकड़ा गया। मौके से आठ महिलाओं समेत 14 लोग पकड़े गए। यहां करीब 35 लोग मौजूद थे।

बताया जाता है कि शहर के बड़े लोग इसमें शामिल थे। जुआ अधिनियम में होटल मालिक समेत 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  एसएसपी डा. विपिन ताडा को गोपनीय सूचना मिली कि होटल हारमनी इन में कसीनो संचालित हो रहा है। इसमें शहर के बड़े-बड़े लोग दांव लगा रहे हैं।

पुलिस को देखते ही मची भगदड़

एसएसपी ने सीओ दौराला, सीओ कोतवाली और एएसपी ब्रह्मपुरी की टीम बनाकर छापामारी कराई। पुलिस की टीम को देखकर ही कसीनो पर दांव लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सीओ कोतवाली के मुताबिक, मेरठ, दिल्ली, मुबई समेत आसपास के शहरों के 35 लोग कसीनो पर दांव लगाने इस होटल में आए थे।

पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

पुलिस को देखते ही अधिकांश लोग वहां से फरार हो गए। मौके से होटल स्वामी नवीन अरोड़ा व अमित चांदना तथा राजीव गुलाहटी, मोहित, कुणाल समेत छह लोगों को पकड़ लिया गया। उनके साथ कसीनो खेल रही आठ महिलाएं को भी पकड़ा गया। सभी महिलाओं को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

होटल हारमनी में छापेमारी में पकड़े गए युवक और मौके पर मौजूद पुलिस।

पुलिस ने यहां से क्रिप्टो करेंसी भी बरामद की है। देर रात तक पुलिस छापामारी की कार्रवाई करती रही। एसएसपी ने बताया कि कसीनो में दांव लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। अपराध जमानती होने की वजह से होटल से ही सभी को जमानत दे दी गई।

पूर्व मालिक ताराचंद पुरी पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा

इससे पहले होटल हारमनी के पूर्व मालिक प्रमुख होटल व्यवसायी ताराचंद पुरी पर मेडिकल थाने में दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया था। आरोप है कि ताराचंद पुरी ने आनंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक हरिओम आनंद को झांसा देकर दो करोड़ की रकम हड़प ली थी। उसके बाद 2018 में शहर छोड़कर चले गए थे। हरिओम की पत्नी मीना की तरफ से ताराचंद पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - 

'मुझे तुमसे बिछड़ना ही पड़ेगा, मैं तुमको याद आना चाहता हूं...' फहमी बदायूंनी के 10 शेर जो सदा रहेंगे अमर