91 लाख के लुटेरे को मुठभेड़ में लगी गोली
मेरठ : बुधवार देर रात सदर बाजार थाना पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश क
मेरठ : बुधवार देर रात सदर बाजार थाना पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लग गई। आरोपित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश मुजफ्फरनगर जनपद का रहने वाला है। पुलिस आरोपित पर दर्ज मुकदमों की छानबीन कर रही है।
इस तरह हुई मुठभेड़
सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मेढ़ पब्लिक स्कूल के निकट चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक फॉरच्यूनर कार आई। कार को चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उसने कार नहीं रोकी और पुलिस पर फाय¨रग कर दी। कार का पीछा किया गया। कुछ दूर पहुंचने के बाद पुलिस ने ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवा लिया। इसी दौरान कार सवारों ने फिर से गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। कार में सवार एक युवक को गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल की पहचान आकिल पुत्र रहसू निवासी बसाद जानसठ मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
रोहिणी से चार घंटे पहले चोरी की फॉरच्यूनर
आकिल ने पूछताछ में बताया कि उसने बुधवार दोपहर कार को रोहिणी (दिल्ली) से चोरी की थी। इससे पहले आरोपी टीपीनगर में हुई 11 लाख की लूट में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी में हुई एक व्यापारी से 80 लाख की लूट में भी तिहाड़ जेल में रह चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपित पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
इनका कहना है ..
चेकिंग के दौरान कार रुकवाने का प्रयास किया था। कार सवार फाय¨रग करके भागने लगे। उसी समय एक बदमाश को गोली लगी
सतपाल, एएसपी व सीओ कैंट