Move to Jagran APP

CAA Protest: पुलिस ने पीएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जुटाई जा रही फंडिंग की जानकारी Meerut News

शहर में सीएए के विरोध में हिंसा करने वाले पीएफआइ के दो सदस्यों को लिसाड़ीगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खातों की भी जांच की जा रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 10:47 AM (IST)
CAA Protest: पुलिस ने पीएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जुटाई जा रही फंडिंग की जानकारी Meerut News
CAA Protest: पुलिस ने पीएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जुटाई जा रही फंडिंग की जानकारी Meerut News

मेरठ, जेएनएन। CAA Protest सीएए के विरोध में हिंसा करने वाले पीएफआइ के दो सदस्यों को लिसाड़ीगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के खातों की पुलिस पड़ताल कर रही है। साथ ही पुलिस को कुछ बैंकों ने पीएफआइ सदस्यों के खातों की डिटेल भेजी है, जिसमें पुलिस पीएफआइ फंडिंग के बारे में जानकारी जुटा रही है।

loksabha election banner

छह लोगों की हुई थी मौत

20 दिसंबर को मेरठ में सीएए के विरोध में हिंसा हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। 40 रिक्रूट और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर आग लगाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने 24 मुकदमे दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की। अब तक सामने आया कि पीएफआइ के 21 सदस्यों ने मेरठ की हिंसा में अहम भूमिका निभाई है। सभी सदस्यों के खातों की पड़ताल की जा रही है। कुछ खातों की डिटेल पुलिस ने सोमवार को बैंकों से हासिल की है।

पुलिस पर किया था पथराव

उधर, सोमवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने दीन मोहम्मद निवासी हर्रा खिवाई सरूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। सरूरपुर से लिसाड़ीगेट पहुंचकर दीन मोहम्मद ने पुलिस पर पथराव किया था। हालांकि उसका कहना है कि घटना के समय एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। साथ ही लिसाड़ीगेट के मुस्तिकीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि पकड़ गए दोनों आरोपितों के कब्जे से पुलिस को अहम साक्ष्य मिले है, जिनके आधार पर आरोपितों को जेल भेजे गए।

इनका कहना है

पुलिस की टीमें पीएफआइ के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। सोमवार को भी दो सदस्यों को पकड़ लिया है। साथ ही पीएफआइ के सदस्यों के बैंक खातों की पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। पुलिस जल्द ही पता कर लेगी कि उनके खाते में कितनी रकम आई है।

- अखिलेश नारायण, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.