सहारपुर में अवैध रूप से चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक को दबोचा
जिले में पुलिस की चल रही ताबतोड़ दबिश ने एक और कामयाबी पुलिस को दिलाई है। फतेहपुर के बाद से अब तीतरों में भी पुलिस ने एक तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में पुलिस की चल रही ताबतोड़ दबिश ने एक और कामयाबी पुलिस को दिलाई है। फतेहपुर के बाद से अब तीतरों में भी पुलिस ने एक तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। यहां अवैध रूप से असलहा और तमंचा बनाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। साथ ही एक आरोपित को भी पकड़ा है।
मंगलवार रात इंस्पेक्टर छोटे सिंह ने एक मकान में छापा मारा। मौके से अवैध तमंचे और बंदूक बनाई जा रही थी। पुलिस ने एक ग्रामीण को भी पकड़ा है। आरोपित का नाम कृष्णपाल निवासी गांव भावसा थाना तीतरो है। इसके कब्जे में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अवैध हथियार सहारनपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई होने थे। पुलिस ने बताया कि युवक कई दिनों से अवैध असलहा बनाने का कारोबार कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 24 घण्टे पहले पुलिस ने फतेहपुर क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां भी भारी मात्रा में असलहा और तमंचा पकड़ लिया गया था।
सहारनपुर पुलिस की लागाता कार्रवाई
जिले में पुलिस मुस्तैद है, अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दी है। लूट, हत्या की घटनाएं न हो इसके लिए हर चौक पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।