Move to Jagran APP

Farmer Protest: मेरठ में विरोध के दौरान पुलिस और सपाइयों में धक्का-मुक्की, जिलाध्यक्ष समेत सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार; तस्‍वीरें

सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ में विरोध प्रदर्शन करते हुए कमिश्‍नरी चौराहे पर हंगामा किया। धरना दे रहे सपाइयों को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंच गई। सपाइयों को उठाकर गाड़ी में बैठाने लगी। सपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओ ने विरोध कर हंगामा किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 12:48 PM (IST)
Farmer Protest: मेरठ में विरोध के दौरान पुलिस और सपाइयों में धक्का-मुक्की, जिलाध्यक्ष समेत सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार; तस्‍वीरें
मेरठ में पुलिस और सपा कार्यकताओं में झड़प।

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कमिश्‍नरी चौराहे पर हंगामा किया। धरना दे रहे सपाइयों को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंच गई। सपाइयों को उठाकर गाड़ी में बैठाने लगी। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओ ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस और सपाइयों में जमकर झड़प और धक्का मुक्की हुई। पुलिस सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।

loksabha election banner

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे कमिश्नरी चौराहे पहुंचे। सुबह से ही कई थानों की पुलिस और आरएएफ पहले से यहां मौजूद थी। सपा कार्यकर्ता जैसे ही कमिश्नरी चौराहे की तरफ बढे वैसे ही मेरठ कालेज के गेट पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने थोड़ी ही देर में सपा जिलाध्यक्ष समेत प्रदर्शन कर रहे सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि यह अघोषित इमरजेंसी है। सरकार पुलिस के दम पर किसानों के समर्थन में उठ रही आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन सपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। उधर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। 

यह भी देखें: सिंघु बॉर्डर पर किसानों की भूख हड़ताल शुरू, Delhi CM केजरीवाल भी रखेंगे उपवास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.