Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रतिज्ञा दिवस मनाया

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर प्रतिज्ञा दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:38 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रतिज्ञा दिवस मनाया
जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रतिज्ञा दिवस मनाया

मेरठ, जेएनएन। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर प्रतिज्ञा दिवस मनाया। इसको लेकर बागपत रोड, मोदीपुरम, बेगमपुल, गंगानगर आदि पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

prime article banner

करीब 90 स्थानों पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने व राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली। बागपत रोड संगठन के युवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने भी शपथ ली। संगठन के जिलाध्यक्ष चहन सिंह बालियान ने बताया कि कार्यक्रमों में उपस्थित सभी लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की माग के समर्थन में पीएम के नाम ज्ञापन भेजा। देशभर में संगठन ने करीब तीन हजार स्थानों पर प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन किया।

प्रदूषण दूर करने के लिए किया यज्ञ : दीपावली से पूर्व वातावरण में मौजूद विषैले तत्वों के निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए थापर नगर गोल चक्कर पार्क में शुक्रवार को हवन का आयोजन हुआ। आर्यसमाज थापर नगर के पदाधिकारियों ने यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वागिश्वर शास्त्री एवं यजमान अपर्णा और अरवींद कुमार रहे। यज्ञ में विशेष रूप से तैयार की गई औषधि युक्त सामग्री एवं शुद्ध देशी घी की आहुति विशेष मंत्रों के साथ अíपत की गयी। आर्यसमाज के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि मनुष्य अपने कार्यों से वातावरण को दूषित तो करता है परंतु इस के संरक्षण का कोई प्रयास नहीं करता जिससे निरंतर तरह तरह के रोग पनप रहे हैं। वातावरण शुद्ध करने का सर्वश्रेष्ठ साधन यज्ञ ही है। महाभारत काल तक संपूर्ण विश्व में अग्निहोत्र से लेकर अश्वमेध यज्ञ का आयोजन होता था इस कारण सर्वत्र सुख शांति थी। वेद भी यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ कर्म मानता है। राजीव सोनी, मनीष शर्मा, अमिताभ, प्रीति सेठी, विदुला सोनी उपस्थित रहे। रविवार को थापर नगर आर्य समाज मंदिर में मर्हिष दयानंद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.