Move to Jagran APP

मेरठ : पेट्रोल पंपों के बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी, लेकिन विभाग का दावा-नहीं है किल्लत

Petrol Pump News पूरे वेस्‍ट यूपी में बंद हुए दर्जनों पेट्रोल पंप लेकिन पूर्ति विभाग का दावा नहीं है पेट्रोल-डीजल की किल्लत। रिलायंस कंपनी के सभी पेट्रोल पंप बंद नायरा-एस्सार और एचपी के भी कई पंप बंद। गुरुवार को बागपत में भी लोग तेल के लिए पहुंचे थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 01:11 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 01:11 PM (IST)
मेरठ : पेट्रोल पंपों के बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी, लेकिन विभाग का दावा-नहीं है किल्लत
Petrol Pump News मेरठ और आसपास कुछ पेट्रोल पंपों के बंद होने से दिक्‍कतें आ रही हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। पूरे वेस्‍ट यूपी में बड़ी संख्‍या में पेट्रोल पंपों के बंद होने से लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेरठ पेट्रोल-डीजल को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिलायंस के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, पंप पर कर्मचारी तो हैं लेकिन आपूर्ति न होने की बात कहकर वाहनों को वापस लौटा रहे हैं। निजी क्षेत्र की नायरा-एस्सार कंपनी के भी कई पंप बंद हो गए हैं। सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम के भी कई पंप बंद हो गए हैं। यहां बताया जा रहा है कि आपूर्ति न मिलने से यह स्थिति सामने आई है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी बंद हुए पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्‍या में लोग तेल भरवाने के लिए पहुंचे तो निराशा ही हाथ लगी।

loksabha election banner

कंपनियों से आपूर्ति नहीं

हालांकि इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ऐसी स्थिति कहीं दिखाई नहीं पड़ी। इनके सभी पंप हर दिन की तरह चलते हुए मिले। लोगों में आपाधापी न मचे या फिर किसी अफवाह के शिकार न हों इसलिए दैनिक जागरण ने पूरी पड़ताल की। शहर के पेट्रोल पंपों की स्थिति खंगाली गई तो बिजली बंबा बाईपास पर एस्सार कंपनी के पंप बंद मिले। बताया गया कि कंपनियों से आपूर्ति नहीं हो रही है। हालांकि इसी रोड पर इंडियन आयल और एचपी के पंप चलते हुए मिले। गढ़ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप और एचपी का पेट्रोल पंप बंद मिला। सूरजकुंड का नायरा, इंडियन आयल का पंप चलता हुआ मिला तो वहीं साकेत के भी इंडियन आयल में कोई समस्या नहीं मिली। माधवपुरम स्थित नायरा का पेट्रोल पंप बंद मिला। इसी तरह की स्थिति दिल्ली रोड और बागपत रोड पर देखने को मिली।

यह बात सामने आई

इस पर मेरठ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन से बात की गई। उन्होंने बताया कि इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम में समस्या नहीं है। एचपी में किल्लत शुरू हुई है। रिलायंस ने बंद कर दिए हैं नायरा के भी अधिकांश पंप हाेने की कगार पर हैं। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि रियालंस का अपनी कंपनी संबंधित मामला है इसलिए बंद किया है। नायरा भी निजी कंपनी है, उसका अपनी पालिसी हो सकती है। हालांकि इन सबके पीछे कारण है भुगतान का अटकना है। जिन पेट्रोल पंपों की ओर से भुगतान नहीं किया गया है, उनकी आपूर्ति रुकी है। इसीलिए सरकारी क्षेत्र का होने के बावजूद एचपी के भी कुछ पंप बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की देश में कमी नहीं है, मांग के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति होती है। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। 

बागपत में लोग हो रहे परेशान

बागपत में भी पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कमी दूर नहीं हो रही है। गुरुवार को भी कई पम्पों पर डीजल, पेट्रोल नहीं है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव यादव का कहना है कि 48 में से 35 पम्पों पर डीजल, पेट्रोल की कमी है। इस समस्या के निस्तारण के लिए पेट्रोलियम कंपनियों को पत्र लिखे गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.