विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में पालतू कुत्ते एलेक्स का बर्थडे, 11 KG का केक काटा, दावत में आए 300 मेहमान, रिटर्न गिफ्ट में दिया फ्रिज

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Jun 2023 01:37 PM (IST)

Meerut News In Hindi मेरठ में बहुत खास रहा एलेक्स का बर्थडे काटा गया 11 किलो का केक पशु प्रेमी ...और पढ़ें

Meerut News: बहुत खास रहा एलेक्स का बर्थडे, काटा गया 11 किलो का केक
Meerut News: बहुत खास रहा एलेक्स का बर्थडे, काटा गया 11 किलो का केक

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रोफेसर शमीम अहमद पशु कल्याण के लिए समर्पित हैं। अपनी आय का बड़ा हिस्सा उन पर खर्च कर देते हैं। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसमें तीन सौ से अधिक मेहमानों ने हिस्सा लिया। एलेक्स के जन्मदिन पर पहुंचे बच्चों और बड़ों ने पार्टी में आइसक्रीम, चाट, छोले भटूरे, टिक्की और चाउमीन आदि व्यंजनों का आनंद लिया।

वाट्सएप पर वीडियो भेज कर मेहमानों को आमंत्रित किया

ट्रांसलम कालेज में फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर निवासी डा. शमीम अहमद के पास एलेक्स सेंट बर्नार्ड ब्रीड का कुत्ता है। डा. अहमद उसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने वाट्सएप पर वीडियो भेज कर मेहमानों को आमंत्रित किया।

11 किलो का केक काटा

गंगानगर में धूमधाम से मनी जन्मदिन पार्टी में एलेक्स की मौजूदगी में 11 किलो का केक काटा गया। मेहमानों ने उसे विश किया। देश-विदेश में रह रहे डा. अहमद के भाई और शिष्य वीडियो काल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। मेहमान विभिन्न प्रकार के उपहार लेकर आए। सभी को रिर्टन गिफ्ट दिए गए। लकी ड्रा निकालने पर एक मेहमान अनस को रिर्टन गिफ्ट में फ्रिज दिया गया। पार्टी में एक अन्य पालतू कुत्ता रिम भी शामिल हुआ। उक्त कुत्ते को डा. शमीम अहमद सड़क पर बेसहारा घूमते लेकर आए थे।

इससे पूर्व सुबह के समय डा. अहमद ने बेसहारा पशुओं गाय, कुत्तों और बंदरों को खुद सड़क पर पहुंचकर भोजन दिया।