Independence Day 2019 : वेस्ट यूपी में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Meerut News
आज देशभर में हर ओर आजादी के जश्न का माहौल है। वेस्ट यूपी में भी स्वतंत्रता दिवस उल्लास मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहीदों को नमन किया गया।
By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 09:30 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस का उल्लास है। संपूर्ण देशवासी आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हर ओर आजादी के जश्न का माहौल है। वेस्ट यूपी में भी स्वतंत्रता दिवस उल्लास मनाया जा रहा है। शहीदों को नमन किया गया।
निकाली गई प्रभात फेरी
बिजनौर के दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा के सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने बैंड बाजे के साथ उत्साह के माहौल में ग्राम हीमपुर दीपा रतनपुर खुर्द के मुख्य मार्गो से प्रभात फेरी निकाली। बुलंदशहर के गुलावठी स्थित मदरसे में संचालकों ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर कई लोग मौजदू थे। शामली नगर पालिका से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। बीएसए गीता वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।
शहीदों को किया नमन
बागपत में नगर के राष्ट्रीय वंदना चौक पर डीएम शकुंतला गौतम ने शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मेरठ में स्वतंत्रता दिवस पर डीएम अनिल ढींगरा ने शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया। सहारनपुर में गांधी पार्क में सिटी मजिस्ट्रेट ने ध्वजारोहण किया और इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर शहर के प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे। नगर निगम में महापौर संजीव वालिया और नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं सरसावा कीर्ति स्तंभ झंडा चौक पर वीर शहीद जवानों को नमन किया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें