विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत व मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग सुविधा प्रभावित, कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में आज से कई प्रवेश द्वार बंद

Published: Tue, 04 Aug 2026 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:03 AM (IST)

कांवड़ यात्रा के कारण नमो भारत और मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग सुविधा प्रभावित हुई है। मोदीपुरम से बेगमपुल होते हुए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कांवड़ यात्रा के कारण नमो भारत व मेट्रो पार्किंग बंद।

  2. मोदीपुरम से गाजियाबाद दिशा की पार्किंग प्रभावित।

  3. स्टेशनों की पार्किंग 12 अगस्त तक बंद रहेगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के कारण नमो भारत व मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग सुविधा प्रभावित हो गई है। मोदीपुरम से बेगमपुल होते हुए गाजियाबाद की दिशा में स्थित स्टेशनों की पार्किंग 12 अगस्त तक बंद रहेगी। 

दरअसल, सड़क की इस तरफ की लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखा गया है, इसलिए इस तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे स्टेशनों के इस तरफ के गेट तक वाहनाें को ले जाना मुश्किल है। इसे देखते हुए एनसीआरटीसी ने 12 अगस्त तक इस दिशा की पार्किंग बंद की गई है।

bhinsali bus stand

मेरठ भैसाली मेट्रो  स्टेशन  का गेट बन्द

स्टेशन व उसकी पार्किंग गेट संख्या

  1. मोदीपुरम -गेट संख्या 02
  2. मेरठ नार्थ - गेट संख्या 02
  3. एमईएस कालोनी – गेट संख्या 02
  4. बेगमपुल – गेट संख्या 02 एवं 03
  5. भैंसाली – गेट संख्या 02
  6. मेरठ सेंट्रल – गेट संख्या 02
  7. ब्रह्मपुरी – गेट संख्या 02
  8. शताब्दी नगर – गेट संख्या 02
  9. रिठानी – गेट संख्या 02
  10. परतापुर – गेट संख्या 02
  11. मेरठ साउथ – गेट संख्या 02
  12. मोदीनगर नार्थ – गेट संख्या 02
  13. मोदीनगर साउथ – गेट संख्या 02
  14. मुरादनगर – गेट संख्या 02
  15. दुहाई – गेट संख्या 03 एवं 04
  16. गुलधर – गेट संख्या 02
  17. गाजियाबाद – गेट संख्या 03 एवं 05

पार्किंग को बंद करने के निर्देश मंगलवार से लागू।

यह भी पढ़ें- मेरठ: 12 फीट से ऊंचे DJ वाली डाक कांवड़ पर पुलिस की कार्रवाई, हरिद्वार-अलीगढ़ आ रहे ट्रक से उतरवाए बॉक्स

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने मेरठ आ सकते हैं सीएम, स्पेशल प्लान तैयार करने में जुटा जिला प्रशासन