Move to Jagran APP

महान देशभक्त थे पंडित गोविंद वल्लभ पंत : डीएम

अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला में शुक्रवार को भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम के. बालाजी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अíपत कर किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM (IST)
महान देशभक्त थे पंडित गोविंद वल्लभ पंत : डीएम
महान देशभक्त थे पंडित गोविंद वल्लभ पंत : डीएम

मेरठ, जेएनएन। अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला में शुक्रवार को भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम के. बालाजी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अíपत कर किया। डीएम ने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंत महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता और लेखनी से सशक्त थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्होने देश के गृहमंत्री के पद का भी निवर्हन किया था। उनकी महान देशभक्ति और कुशल सेवा के कारण 1957 में भारत सरकार ने सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया। कार्यक्रम में एडीएम नगर अजय तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनीता सिंह अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

जिला गन्ना अधिकारी ने किया सकौती चीनी मिल का निरीक्षण : आगामी पेराई सत्र 2021-22 में चीनी मिलों की तैयारियों के लिए शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार ने सकौती टांडा का निरीक्षण किया। उन्होंने महाप्रबंधक व मुख्य अभियंता की मौजूदगी में चीनी मिल में चल रहे अनुरक्षण व मरम्मत कार्य का जायजा लिया।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सकौती चीनी मिल में गन्ना वाहक 25 सितंबर तक मरम्मत होकर यथास्थान लग जाएगी। इसके अलावा मिल हाउस में 16 में से चार रोलर लग चुके हैं, आठ को रिशेल्ड किया गया है। 10 अक्टूबर तक इसका कार्य पूरा होगा। वहीं, ब्वायलिग हाउस में आठ पैन हैं, जिनका 30 सितंबर तक परीक्षण पूरा होने की संभावना है। दोनों ब्वायलर की मरम्मत 10 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। मुख्य परीक्षण 22 अक्टूबर तक करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सकल अनुरक्षण का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। संपूर्ण मरम्मत व अनुरक्षण कार्य 20 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.