Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली पदयात्रा

मकर संक्रांति पर्व से अगले दिन आरंभ होने वाले श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत बुधवार को जनजागरण यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 11:30 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली पदयात्रा
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली पदयात्रा

मेरठ, जेएनएन। मकर संक्रांति पर्व से अगले दिन आरंभ होने वाले श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत बुधवार को विहिप की ओर से नगर में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। पदयात्रा में विधायक दिनेश खटीक भी शामिल हुए। इस दौरान नगर जयश्रीराम के उद्घोष से सरोबार हो गया।

loksabha election banner

पक्का तालाब के पास स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हाल से आरंभ से हुई जनजागरण पदयात्रा हस्तिनापुर रोड, रामबाग, थाना तिराहा से होते हुए चौहान चौक, मोहल्ला मुन्नालाल, सुभाष चौक, गोल मार्केट, सुभाष बाजार, दयानंद बाजार व तहसील रोड से होकर नगर पालिका के पास मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक दिनेश खटीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक जय प्रकाश गुप्ता, नगर संघचालक अंशुल गौतम, विहिप जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आशू त्यागी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पदाधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, भूपेंद्र त्यागी, भोला चौधरी, अमल खटीक, नितिन खटीक, निपुण चौहान, गोविंद गुप्ता, पूनम रस्तोगी, विवेक रस्तोगी आदि शामिल हुए। विहिप व संघ पदाधिकारियों ने लोगों से मकर सक्रांति से अगले दिन शुरू होने वाले श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया।

पदयात्रा का कई स्थानों पर किया स्वागत : जनजागरण पदयात्रा का चौहान चौक पर निपुण चौहान के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। अन्य कई स्थानों पर भी पुष्प वर्षा के साथ पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान सुभाष चौक पर संघ पदाधिकारियों द्वारा नारियल फोड़ा गया।

-ये लोग रहे मौजूद

पदयात्रा में संघ के जिला प्रचारक ललित शंकर, आदित्य रस्तोगी, बजरंग दल के आशू त्यागी, मनीष शर्मा, महेश आर्य, विवेक रस्तोगी, संजय शर्मा, हिदू जागरण मंच के देवेंद्र शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, आदित्य गोयल, सतेंद्र, अजीत शर्मा, नरेशबाला, उमा रस्तोगी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.