Move to Jagran APP

मेहनत करने वाले ही हासिल करते हैं सफलता

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में संगोष्ठी और अनुराग स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने आज के समय में विकास के लिए मानवाधिकार पर भी उन्होंने जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:05 AM (IST)
मेहनत करने वाले ही हासिल करते हैं सफलता
मेहनत करने वाले ही हासिल करते हैं सफलता

मेरठ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में संगोष्ठी और अनुराग स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने आज के समय में विकास के लिए मानवाधिकार पर भी उन्होंने जोर दिया।

loksabha election banner

विवि के बृहस्पति भवन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व और बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि हिन्दू जीवन दर्शन में इस बात का उल्लेख है कि हर मनुष्य को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जो दूसरे को शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचाता है। मानव की गरिमा तभी बनी रह सकती है, जब हम उसका सम्मान करेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि मानव के विकास के लिए मानवाधिकार का बहुत महत्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह हम सब का कर्तव्य है कि सभी का सम्मान करें। डॉ. योगेंद्र शर्मा ने भी मानवाधिकार के विकास को विस्तार से बताया। मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मानव के सर्वागीण विकास के लिए मानवाधिकार जरूरी है। करूणेश नन्दन गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इतिहासकार किरण सिंह, योगी मुनीष कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। संयोजक नरेश उपाध्याय रहे। आलोक सिसौदिया भी उपस्थित रहे। सम्मानित हुई प्रतिभाएं

अनुराग स्मृति सम्मान के तहत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। अनुराग का 24 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिनकी स्मृति को समाज सेवा से जोड़ दिया गया है। सम्मान समारोह में राज्य पुरस्कार पाने वाली शिक्षिका यतिका पुंडीर, कौसर जहा, सुमन उपाध्याय, पूजा बंसल, वर्षा कौशिक, समाजसेवी रविंद्र गुर्जर, स्केटिंग रोल बाल चैंपियन कुश, इशिका शर्मा, केडी फाउंडेशन की अध्यक्ष हिना रस्तोगी, ममता त्यागी, कुलदीप त्यागी, राजकुमार, जगमाल उपाध्याय, रजत कुमार, दुलीचंद उपाध्याय आदि को सम्मानित किया। समाजसेवा के कार्य करेगा अनुराग फाउंडेशन

अनुराग स्मृति सम्मान समारोह में अनुराग फाउंडेशन की घोषणा की गई। योगी मुनीश कुमार ने बताया कि अनुराग फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पर्यावरण और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करेगा। मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

मेरठ: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राधिकरण के सचिव विनय प्रकाश सिंह ने कारागार में बंदियों को मानवाधिकार के विषय में जानकारी दी। साथ ही संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में निशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है? इसके बारे में भी डिप्टी जेल योगेश कुमार बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.