Move to Jagran APP

21 को अरुण वशिष्ठ ने बुलाई व्यापारियों की आम सभा

संयुक्त व्यापार संघ की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है। गुटबाजी से व्यापारियों के सबसे शक्तिशाली संगठन की साख को चूना लग रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:00 AM (IST)
21 को अरुण वशिष्ठ ने बुलाई व्यापारियों की आम सभा
21 को अरुण वशिष्ठ ने बुलाई व्यापारियों की आम सभा

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है। गुटबाजी से व्यापारियों के सबसे शक्तिशाली संगठन की साख को चूना लग रहा है। शुक्रवार को मेट्रो प्लाजा स्थित संघ के आधिकारिक कार्यालय में व्यापरियों की बैठक के बीच महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने 21 दिसंबर को बच्चा पार्क स्थित पीएल शर्मा स्मारक में व्यापारियों की आम सभा बुलाने की घोषणा की। इसके पूर्व अलग-अलग क्षेत्रों के व्यापारिक संगठनों के नेताओं ने संस्था के वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई।

prime article banner

शुक्रवार को शाम तीन बजे मेट्रो प्लाजा में तीन साल पहले हुई साज सज्जा के बाद पहली बार व्यापार संघ की आधिकारिक बैठक का आयोजन हुआ। महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि अध्यक्ष नवीन गुप्ता खुद महामंत्री, कोषाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी सभी पदों का निर्वाहन कर रहे हैं। उन्हें वही लोग पसंद करते हैं, जो उनकी हां में हां मिलाते हैं। इस मनमानी से संगठन नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि फर्जी संस्थाओं और एक व्यक्ति की छह-छह सात वोटों से संगठन की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन संगठन को पुरानी गरिमा वापस दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ की नियमानुसार बैठक यही है। चूंकि यह महामंत्री द्वारा बुलाई गई और संगठन के आधिकारिक कार्यालय में आहूत की गई है।

कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने संयुक्त व्यापार संघ का खाता सीज होने के पीछे नवीन गुप्ता को दोषी ठहराया। कहा कि उनकी नजर व्यापारियों से एकत्र धन पर टिकी है।

खास बात यह रही कि आबू लेन व्यापार संघ, नवीन मंडी व्यापार संघ और बेगमपुल व्यापार संघ के प्रतिनिधि भी बैठक में पहुंचे। जो कि नवीन गुप्ता गुट की बैठक में मौजूद रहे हैं।

मीडिया के सामने बोलने से मना करते हैं नवीन

नवीन गुट से मंत्री पद पर पर्चा दाखिल करने वाले उज्जवल अरोड़ा भी बैठक में पहुंचे और कहा कि नवीन गुप्ता किसी भी पदाधिकारी को मीडिया के सामने मुंह खोलने से मना करते हैं मंडप एसोसिएशन के दोनो गुटों के पदाधिकारी सुभाष गुप्ता, मनोज गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। गढ़ रोड से आए नीरज त्यागी ने तो संगठन तोड़ने के आरोप में नवीन गुप्ता को संगठन से निष्कासित करने की मांग और निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही। हालांकि कार्यकारिणी का गठन नहीं करने पर उन्होंने अरुण वशिष्ठ को भी कटघरे में खड़ा किया। बेगमपुल व्यापार संघ के मुकुल सिंघल ने कहा कि संगठन में दो फाड़ होना सही नहीं है। सरदार दलजीत सिंह, आबू लेन के सरदार नरेंद्र सिंह, नरेंद्र गोयल, बाबूलाल गुप्ता, अजय गुप्ता, पिंकी चिन्योटी, ने भी विचार व्यक्त किए। सरदार राजवीर सिंह, रजनीश कौशल, विनेश जैन, गजेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.