Olympic Relay: खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 25 को बुलंदशहर पहुंचेगी टोक्यों ओलंपिक जागरूकता रिले
खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल जगत फाउंडेशन की ओर से टोक्यों ओलम्पिक जागरूकता रिले का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 जुलाई को बुलंदशहर पहुंचेगी। जिसका खेल विभाग की ओर से बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर स्वागत किया जाएगा।
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Olympic Relay बुलंदशहर में टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए सरकार गंभीरता दिखा रही है। खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल जगत फाउंडेशन की ओर से टोक्यों ओलम्पिक जागरूकता रिले का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 जुलाई को बुलंदशहर पहुंचेगी। जिसका खेल विभाग की ओर से भूड़ चौराहे पर स्वागत किया जाएगा। 51 जिलों का दौरा करते हुए 3,625 किलोमीटर का सफर तय कर चार अगस्त को लखनऊ में इसका समापन होगा।
स्वागत के लिए खिलाडिय़ों को कर रहे आमंत्रित
क्रीडाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के दस खिलाड़ी देश का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। इनमें जिले के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। ताकि यह खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक ओलंपिक में झटक सके। इसलिए शासन के निर्देश पर टोक्यों ओलम्पिक जागरूकता रिले का आयोजन किया जा रहा है। 23 जुलाई को बरेली स्पोट््र्स स्टेडियम से इसका शुभारंभ होगा। रामपुर, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ होते हुए यह जागरूकता रिले जिले में पहुंचेगी। भूड़ चौराहे पर इसका स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उदीयमान खिलाडियों, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, पूर्व खेल प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इन शहरों का तय करेगी सफर
अलीगढ, कासंगज, हाथरस, मथुरा, आगरा, जालौन, झासी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ, प्रयागराज, भदौही, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, सन्तकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोण्डा, बहराइंच, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई होते हुए लखनऊ में टोक्यों ओलंपिक जागरूकता रिले का समापन होगा।