Ahmed Patel Dies: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर मेरठ में भी पदाधिकारियों में शोक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ ने इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। पटेल दो वर्ष पूर्व एक समारोह में मेरठ में आए थे।
मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ ने इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि अहमद पटेल करीब एक माह से कोरोन संक्रमित थे। मेरठ में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस में उनका एक आला मुकाम रहा। अहमद पटेल सच्चे, निष्ठावान, कुशल राजनीतिज्ञ रहे। उन्होंने मूल्यों की राजनीति की।
उनके निधन से कांग्रेस परिवार को बड़ी क्षति हुई है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, पीसीसी सदस्य व प्रवक्ता अखिल कौशिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमद पटेल ने कांग्रेस की ही नही बल्कि समाज की पूरे मनोयोग से सेवा की। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि दो साल पहले वह कांग्रेस कार्यकर्ता इमरान की बहन की शादी में आये थे। इसके अलावा भी राजनैतिक कार्यक्रम में वह मेरठ आये थे।