Move to Jagran APP

गंदगी से बजबजाती नाली देख दंग रह गए अफसर

गुरुवार को दैनिक जागरण के स्वछ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत वार्ड-63 के प्रवेश विहार में सफाई की गई। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मोहल्ले में झाड़ू लगाई। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही सड़कों पर डंप कूड़े को हटाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:00 AM (IST)
गंदगी से बजबजाती नाली देख दंग रह गए अफसर
गंदगी से बजबजाती नाली देख दंग रह गए अफसर

मेरठ । गुरुवार को दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत वार्ड-63 के प्रवेश विहार में सफाई की गई। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मोहल्ले में झाड़ू लगाई। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही सड़कों पर डंप कूड़े को हटाया। कूड़े-कचरे से पटे नाले की सफाई की। करीब दो ट्रॉली कूड़ा उठाया गया। महापौर सुनीता वर्मा, अपर नगर आयुक्त अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अभियान में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पेयजल और सफाई की समस्या से अवगत कराया। पार्षद अनुज वशिष्ठ ने बताया कि दो नलकूप प्रस्तावित हैं, एक वसुंधरा कालोनी के पार्क में और प्रवेश विहार योग आश्रम के पास। जलकल विभाग को अपै्रल 2018 में आवेदन दिया था। डीपीआर ही नही तैयार किया गया। प्रवेश विहार की गली नंबर दो में सड़क निर्माण देखा। नालियों का निर्माण नहीं मिलने पर अपर नगर आयुक्त ने मौके से ही चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया कि सड़क के साथ नालियों का निर्माण होना चाहिए। जलकल विभाग के एई एसके सिंघल से नलकूप के प्रोजेक्ट की जानकारी फोन पर ली। लोगों को आश्वस्त किया। सफाई नायक राजेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक गंभीर सिंह को सफाई सुधारने की हिदायत दी।

loksabha election banner

लोग बीमार पड़रहे हैं..कुछ तो कीजिए

गली नंबर तीन में नाली के बीच विद्युत पोल खड़े हैं और नाली को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे गंदगी से नाली बजबजा रही है। नाली का पानी दुर्गध मार रहा है। दुर्गध ऐसी कि एक मिनट नहीं खड़े हो सक ते। राजकुमारी, मुन्नी देवी, संगीता सहित कई लोग बीमार हैं। लोग सालभर से सफाई के लिए गुहार लगा रहे हैं। घरों के बाहर बैठना बंद हो गया है। बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते। रिश्तेदार भी मुंह पर रूमाल लगाकर आते हैं। परेशान होकर लोगों ने मकान बेचने का मन बना लिया है। इन्होंने कहा कि..

-वार्ड 63 प्रवेश विहार के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात की जाएगी। सफाई व्यवस्था खराब है। दुर्गध के बीच लोग रह रहे हैं। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। सड़कें उखड़ गई हैं। जिनकी मरम्मत कराने की जरूरत है।

- सुनीता वर्मा, महापौर।

---

- प्रवेश विहार की गली नंबर तीन में सफाई महीनों से नहीं हुई थी। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित सफाई कर्मियों की उपस्थिति चेक कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पीने के पानी और सड़क किनारे नाली निर्माण न होने की समस्या को भी हल कराया जाएगा।

- अमित सिंह, अपर नगर आयुक्त।

---

- प्रवेश विहार में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जो नियमित सफाई कर्मी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गली नंबर तीन में नाले में विद्युत पोल खड़े हैं। इनको हटाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

- डॉ. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी

फोटो::: 127

- पीने का पानी गंदा आ रहा है। पानी से दुर्गध आती है। कई बार शिकायत की, लेकिन जलकल विभाग के अधिकारियों ने नहीं सुनी। पांच महीने से समस्या है। लोग बीमार पड़ रहे हैं।

-सतीश

---

फोटो::: 126

- हाउस टैक्स, सीवर और जल कर लेते हैं, लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं हैं। घर का पानी कहां बहाएं। सड़क किनारे नालियां तक नही हैं। बरसात में तो हालात नारकीय हो जाते हैं।

-आशा गोयल ।

---

फोटो::: 123

- आवारा कुत्तों का आतंक है। झुंड में घूमते हैं। आए दिन कभी बच्चों को तो कभी बड़ों को काट रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर डर लगता है।

- सीमा

---

फोटो::: 124

-प्रवेश विहार और वसुंधरा कालोनी की मुख्य रोड खराब है। यहां रोजाना लोग गिरते हैं। महापौर को पत्र दिया है। सड़क बनवाने की मांग की है।

- सुभाष चंद्र ---

पांच प्रमुख समस्याएं

-प्रवेश विहार में सीवर लाइन नहीं है।

-जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

-वार्ड की आठ सड़कों के हालात खराब हैं।

-हफ्ते में दो दिन डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन।

-पेयजल सप्लाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.