Move to Jagran APP

54 प्रकार की जड़ी-बूटियों से किया यज्ञ, कई बीमारियों में मिलेगा लाभ

त्यागी हास्टल में चल रहा तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। वैदिक रीति से यज्ञ में तीन दिन तक पांच वेदियों पर सुबह-शाम 54 प्रकार की जड़ी-बूटियों से आहुति दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:39 PM (IST)
54 प्रकार की जड़ी-बूटियों से किया यज्ञ, कई बीमारियों में मिलेगा लाभ
54 प्रकार की जड़ी-बूटियों से किया यज्ञ, कई बीमारियों में मिलेगा लाभ

मेरठ, जेएनएन। त्यागी हास्टल में चल रहा तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। वैदिक रीति से यज्ञ में तीन दिन तक पांच वेदियों पर सुबह-शाम 54 प्रकार की जड़ी-बूटियों से आहुति दी गई। गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा से पहुंचे सहदेव आर्य, आचार्य सुनील शास्त्री, आचार्य रोहित, आचार्य गंगाशरण व स्वामी सत्यवेश आदि ने बताया कि यज्ञ में गाय के घी से विशेष आहुति प्रदान की गई। यज्ञ चिकित्सा से अलग-अलग दिनों में विभिन्न रोगों की चिकित्सा के लिए विशेष मंत्रों व रोग अनुसार जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया। यजमान के रूप में डा. अनिल कुमार चौहान पत्नी संग, रविद्र कुमार डा. बिजेंद्र गुप्ता, राजेश, यशोधर्मा, संजय कुमार व चंद्रहास रहे।

loksabha election banner

शुक्रवार को मुख्य अतिथि योगी राजपाल ने वेदों व यज्ञ को रोग निवारण व राष्ट्र शांति के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सामवेद के 1875 मंत्र, यजुर्वेद के 396 मंत्र व 264 रोग निवारक मंत्र उच्चारण किए गए। इसके अलावा गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का भी पाठ हुआ। अजय गुप्ता, राकेश सेठी, योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह त्यागी, शिवराज पुंडीर, निमेश शर्मा व विनोद आदि का विशेष योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.