विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA ने जारी किया कैलेंडर, UGC NET, JEE Main और CUET PG सहित कई परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित 

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 17 Sep 2026 06:09 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनटीए ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया।

  2. विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम अब उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट), संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त सीएसआइआर-यूजीसी नेट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन), केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी), सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (सीमैट), राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (निफ्ट) सहित कई परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। एनटीए के अनुसार ये तिथियां प्रस्तावित हैं।

दिसंबर में यूजीसी नेट और संयुक्त सीएसआइआर-यूजीसी नेट

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय की परीक्षा छह दिसंबर 2026 को होगी। स्वयम् की परीक्षा आठ से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित है। राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों की परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। यूजीसी नेट दिसंबर चक्र 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को अतिरिक्त व्यवस्था के लिए सुरक्षित दिवस रखे गए हैं। संयुक्त सीएसआइआर-यूजीसी नेट की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

जनवरी में जेईई मेन और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

जनवरी 2027 में आर्मी कैडेट्स कालेज की परीक्षा चार जनवरी को और श्रेष्ठा परीक्षा 10 जनवरी को होगी। इसी दिन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा भी प्रस्तावित है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन पहला सत्र 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी तक होगी। 31 जनवरी को अतिरिक्त व्यवस्था के लिए सुरक्षित दिवस रखा गया है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी।

फरवरी में सीमैट, मार्च में सीयूईटी पीजी

सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा सात फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल के प्रथम भाग की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को होगी। मार्च में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर आयोजित होगी।

इसकी परीक्षा एक से पांच मार्च, आठ मार्च, 12 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च 2027 तक प्रस्तावित है। इसके लिए 30 और 31 मार्च को अतिरिक्त व्यवस्था के लिए सुरक्षित दिवस रखा गया है। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल के दूसरे भाग की परीक्षा पांच और सात मार्च को होगी।