अब दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर खुलेंगे हथकरघा उत्पादों के स्टाल, पैदा होंगे रोजगार के अवसर
आत्म निर्भर भारत के प्रतीक के रूप में हथकरघा को प्रोत्साहन देने के लिए हथकरघा और खादी के प्रदर्शनी सह ब्रिक्री और बिक्री स्टाल स्टेशनों पर खोले जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को इसका शुभारंभ हुआ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। आजादी का अम्रत महोत्सव एक साल तक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी रेलवे के दिल्ली मंडल ने की है। मेरठ भी इसी मंडल के तहत आता है। आत्म निर्भर भारत के प्रतीक के रूप में हथकरघा को प्रोत्साहन देने के लिए हथकरघा और खादी के प्रदर्शनी सह ब्रिक्री और बिक्री स्टाल स्टेशनों पर खोले जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को इसका शुभारंभ हुआ। दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर यह स्टाल लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मेरठ सिटी स्टेशन पर भी इसकी शुरुआत हो सकती है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
लघु उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
इस प्रयास से माना जा रहा है कि स्टेशनों परे आने जाने वाले यात्रियों में हथकरघा व खादी के सामान खरीदने के प्रति रुचि रहेगी और लोगों को ये चीजें आसानी से मिल भी जाएंगी। साथ ही इन दुकानों के खुलने से ये बड़ा फायदा लघु उद्योग को होगा। ब्रिक्री होने पर ज्यादा सामान खरीदे जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा सामान तैयार होंगे। जिसे आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इससे न सिर्फ उद्योग को ही बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी खूब पैदा होंगे। स्थानीय लोगों में हथकरघा समानों को तैयार करने की रुचि रहेगी, जिससे स्वयं रोजगार के अवसर रहेंगे। वहीं स्टाल लगाकर स्टेशनों पर बेचने वालों को भी लाभ होगा। ज्यादा समानों की ब्रिकी होने पर आय भी बढ़ेगा जिसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचेगा।
इन स्टेशनों पर तैयारी
हथकरघा समानों के स्टाल दिल्ली मंडल यानी कि दिल्ली के स्टेशनों से लेकर एनसीआर स्टेशनों पर इन समानों के आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत उद्योग लगाए जाएंगे। इसमें मेरठ सिटी स्टेशन, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर भी शामिल है। जिसका निश्चित लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।