नौ को 19 लाख पौधों से होगा धरा का श्रृंगार
आगामी नौ अगस्त को 19 लाख पौधों का रोपण करके मेरठ धरा का श्रृंगार किया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता होगी। इसके लिए 26 सरकारी विभागों को लक्ष्य भी दिया गया है।
मेरठ, जेएनएन : आगामी नौ अगस्त को 19 लाख पौधों का रोपण करके मेरठ धरा का श्रृंगार किया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता होगी। इसके लिए 26 सरकारी विभागों को लक्ष्य भी दिया गया है।
वृहद पौधारोपण अभियान के तहत नौ अगस्त को प्रदेश में 22 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसमें मेरठ जिले में 18.27 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। पौधारोपण का कार्य विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सोमवार को विकासभवन में पौधारोपण के लिए निश्शुल्क सहजन के पौधों का वितरण सीडीओ ईशा दुहन ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री की पहल पर इस साल पौधों को निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा ने बताया कि मेरठ में 18.27 लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रशासन व वन विभाग के सहयोग से 4.94 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा 14.38 लाख पौधों कुल 19.32 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। इसके लिए गड्ढे खोदने का कार्य भी किया जा चुका है। इस दौरान पीडी भानु प्रताप सिंह, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
15 विभागों का पौधारोपण लक्ष्य
विभाग का नाम लक्ष्य
1. ग्राम्य विकास विभाग 814300
2. राजस्व विभाग 81430
3. पंचायत राज विभाग 81430
4. आवास विकास व एमडीए 5680
5. औद्योगिक विकास विभाग 6100
6. नगर विकास विभाग 55981
7. नगर-निगम 15000
8. लोक निर्माण विभाग 24714
9. सिंचाई व जल निगम 28700
10. रेशम विभाग 7258
11. कृषि व भूमि संरक्षण 26106
12. पशु पालन विभाग 7869
13. माध्यमिक शिक्षा 32572
14. बेसिक शिक्षा 32572
15. उद्यान विभाग 81424