Move to Jagran APP

संस्कारों से ही बनेगा न्यू इंडिया

भारत युवाओं का देश है। देश की 65 फीसद से अधिक आबादी युवा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 07:00 AM (IST)
संस्कारों से ही बनेगा न्यू इंडिया
संस्कारों से ही बनेगा न्यू इंडिया

मेरठ । भारत युवाओं का देश है। देश की 65 फीसद से अधिक आबादी युवा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर न्यू इंडिया बनाना है, तो बच्चों को संस्कारों का पाठ भी पढ़ाना होगा। केवल सब्जबाग दिखाकर हम न्यू इंडिया नहीं बना सकते हैं। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित संस्कारशाला के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए यह बातें दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एमएच राउत ने कहीं।

loksabha election banner

स्कूली शिक्षा में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए दैनिक जागरण की ओर से गत वर्ष जागरण संस्कारशाला का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में अलग-अलग वर्ग में 39 विजेताओं को शनिवार को होटल हाइफन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एचएम राउत ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा क्रिएटिव होता है। उसके भीतर ग्रहण करने की क्षमता होती है। वर्तमान समय में बच्चों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। दैनिक जागरण संस्कारशाला के माध्यम से यह कार्य कई साल से कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों को कुछ समय खेलने दें। पढ़ाई के अलावा उनको जिस भी चीज में भी रुचि हो, उसमें उसे प्रोत्साहित करें। पहले स्कूलों में नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया था। दादा-दादी से भी बच्चे बहुत कुछ नैतिक मूल्यों को सीखते थे। आज उन सभी मूल्यों को जोड़ने की जरूरत है। स्कूल के साथ अभिभावकों को भी बच्चों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। दैनिक जागरण के वरिष्ठ समाचार संपादक मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथि व आगंतुकों का आभार जताया। 82 हजार से अधिक छात्रों ने किया था प्रतिभाग

दैनिक जागरण की संस्कारशाला परीक्षा में पिछले साल मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, बिजनौर, बागपत आदि जिलों के 84 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 82 हजार 90 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा तीन वर्गो में हुई थी। इसमें कक्षा तीन से पांचवीं, कक्षा छह से आठवीं और कक्षा नौंवी से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया था।

39 विजेता हुए सम्मानित

कुल तीन वर्गो में 13-13 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। शनिवार को होटल हाइफन में इन सभी 39 विजेताओं को सम्मानित किया गया। दीवान स्कूल के प्रिंसिपल और जागरण संस्कारशाला के परामर्शदाता एचएम राउत ने बच्चों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बच्चों के साथ अभिभावक भी पहुंचे। संचालन सिटी इंचार्ज रवि प्रकाश तिवारी ने किया।

कहानियों के माध्यम से संस्कारों का पढ़ा पाठ

बच्चों को संस्कारों की आधुनिक सीख के साथ-साथ संतुलित और सफल जीवन जीने की दिशा दिखाने और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए दैनिक जागरण में कई कहानियां प्रकाशित की गई थीं। इन कहानियों में परस्पर लैंगिक सद्भावना, पारिवारिक संबंधों का छीजना, सेवा प्रदाता ओर सेवक के लिए सम्मान, भाषा के संस्कार, मैटेरियलिस्टिक अप्रोच, विविधता का सम्मान, खान-पान का नियोजन, सोच की आजादी, मैं और सिर्फ मैं, स्पो‌र्ट्स आइकान- मैरी कॉम रहे। इन विषयों पर करीब एक महीने तक विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यो के लेख भी प्रकाशित हुए। उन बिंदुओं पर छात्रों और शिक्षकों के विचार भी प्रकाशित किए गए। बच्चों ने उन्हीं आर्टिकल को पढ़ा। उसी के आधार पर संस्कारशाला की परीक्षा हुई, जिसमें उन्होंने उसी के आधार पर पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। ये रहे विजेता -

ग्रुप - कक्षा तीन से पांच (सभी अब अगली कक्षा में हैं)

स्थान- नाम स्कूल

1.विश्वरा भारद्वाज दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ

2.वंश चड्ढा दर्शन एकेडमी मेरठ

3.देव चौधरी तक्षशिला पब्लिक स्कूल मेरठ

4 समीक्षा वर्मा गार्गी ग‌र्ल्स स्कूल मेरठ

5. मितुशी गर्ग दर्शन एकेडमी मेरठ

6.अभिनंदन गौतम तक्षशिला पब्लिक स्कूल

7. मो. साइम हाईलैंड हाल कांवेंट स्कूल सहारनपुर

8. अनन्या दर्शन एकेडमी मेरठ

9. संस्कृति गुप्ता गार्गी ग‌र्ल्स स्कूल

10. गौरी अग्रवाल सेंट मेरीज एकेडमी, मेरठ

11. नंदनी पुंडीर हाइलैंड हाल कानवेंट स्कूल सहारनपुर

12. आदित कपूर अथेनिया पब्लिक स्कूल सहारनपुर

13. आस्था आर्यन इंटरनेशनल स्कूल जानसठ मुजफ्फरनगर

----------------

ग्रुप कक्षा - 6 से 8

स्थान नाम स्कूल

1. श्रेया अरोड़ा दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार

2. कृतिका सेंट आरसी कांवेंट स्कूल शामली

3. अक्षरा ग्रोवर मेरठ पब्लिक ग‌र्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर

4. लक्ष्य गर्ग दयावती मोदी एकेडमी मेरठ

5. इलिशा गर्ग दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ

6. आयुषी मखीजा दर्शन एकेडमी मेरठ

7. आर्या आरिफ केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ

8. आर्यन चौधरी सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ

9. अंश माहेश्वरी द अध्ययन स्कूल मेरठ

10. जुवेरिया अंसारी गार्गी ग‌र्ल्स स्कूल मेरठ

11. देवव्रत सिंह पवेरिया द आर्यस स्कूल

12. शुभ्यांशी सिंह केएल इंटरनेशनल स्कूल

13. गुरजाश एथेनिया पब्लिक स्कूल सहारनपुर

------------------

ग्रुप- कक्षा 9वीं से 12वीं

स्थान - नाम स्कूल

1. रितिका देशवाल केएल इंटरनेशनल मेरठ

2. आस्था जैन स्कॉटिश इंटरनेशनल शामली

3. चंचल चौहान कृष्णा पब्लिक स्कूल, मेरठ

4. भावना पाल गार्गी ग‌र्ल्स स्कूल मेरठ

5. तनिष्का चौहान दयावती मोदी एकेडमी मेरठ

6. अवि बंसल दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ

7. प्रिंसी तोमर द आर्यस मेरठ

8. विभूति जिंदल सिलवर बेल्स स्कूल शामली

9. कंचन तक्षशिला पब्लिक स्कूल मेरठ

10. वृंदा पुंडीर हाईलैंड हाल कांवेंट स्कूल सहारनपुर

11. खुशी ठाकुर मेरठ पब्लिक ग‌र्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर

12. प्रेरणा कौशिक पीजी पीयूष इंटर कॉलेज सहारनपुर

13. ऋतिक गर्ग सेंट थामस एकेडमी सहारनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.