विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब नमो भारत कॉरिडोर पर करें अपने बिजनेस का विज्ञापन, NCRTC ने आमंत्रित किए ई-टेंडर

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:59 AM (IST)

एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीपुरम खंड पर पिलर और पोर्टल स्ट्रक्चर्स पर विज्ञापन के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नमो भारत कॉरिडोर पर विज्ञापन के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित।

  2. साहिबाबाद से मोदीपुरम खंड पर पिलर-पोर्टल पर विज्ञापन।

  3. उच्च दृश्यता वाले क्षेत्रों में ब्रांडिंग का सुनहरा अवसर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीपुरम खंड पर पिलर और पोर्टल स्ट्रक्चर्स पर विज्ञापन किए जा सकेंगे।

एनसीआरटीसी ने इसके लिए एजेंसी का चयन करने के लिए ई-निविदाएं आंमत्रित की है। 12 अक्टूबर तक निविदाएं डाली जा सकती हैं।

एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार उप्र सरकार से अनुमति लेने के बाद विज्ञापन के लिए निविदाएं आंमत्रित की गई हैं। यह कॉरिडोर गाजियाबाद और मेरठ के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों, प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक केंद्रों और भारी ट्रैफिक वाले मुख्य मार्गों से होकर गुजरता है।

ऐसे लें टेंडर प्रक्रिया में भाग

सड़कों के मीडियन पर स्थित पिलर विज्ञापनदाताओं को उच्च दृश्यता प्रदान करेंगे। औद्योगिक केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए यह अपनी ब्रांडिंग मजबूत करने का माध्यम बनेगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार कॉरिडोर पर प्रतिदिन लगभग एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं, जबकि अब तक कुल 4.5 करोड़ से अधिक कंप्यूटर जर्नी दर्ज की जा चुकी हैं।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि चयनित लाइसेंसधारी विज्ञापन इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन, इंस्टालेशन, संचालन और रखरखाव के लिए उत्तरदायी होगा। इच्छुक बोलीदाता आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in या सीपीपी पोर्टल etenders.gov.in पर जाकर पात्रता, नियम और समय-सीमा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ: 160 की रफ्तार से मंजिल तक पहुंचा रही नमो भारत, बेगमपुल स्टेशन पर बाहर निकलते ही गड्ढों से हो रहा सामना