यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही मेरठ की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की बस में बिगड़ी हालत, मौत
Kabaddi Player Died मेरठ की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान की गुरुवार को बरेली में अचानक हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Kabaddi Player Died मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव निवासी नेशनल कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान की गुरुवार को बरेली में अचानक हालत बिगड़ गई। गांव निवासी खिलाड़ियों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं, गांव में चर्चा थी कि खिलाड़ी की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। मौत की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गमगीन मौहाल में अंतिम संस्कार
गुरुवार दोपहर बाद एंबुलेंस से शव को गांव लगाया गया। स्वजनों ने गमगीन मौहाल में खिलाड़ी का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी आदि ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए ढांढस बांधा। गांव छुर निवासी कबड्डी खिलाड़ी र्कीति तालियान ने बताया कि 16 वर्षीय खुशी तालियान पुत्र पवन तालियान सेंट चाल्र्स इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है।
मंडल स्तर पर किया था प्रदर्शन
बीते दिनों पहले गांव निवासी प्रांची, तनु व र्कीति ने खिलाड़ी के साथ मिलकर मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था। साथ ही वह अव्वल रहे थे। इसके कालेज से उनका मऊ में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ था। इसके चलते वह बुधवार दोपहर को कालेज के निजी वाहन से मऊ के लिए रवाना हुई थी। करीब 10 बजे सिंभावली से वह अन्य बागपत, हापुड़ व गाजियाबाद के खिलाड़ियों के संग बस में सवार होकर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। बस में उनकी सीट के पीछे र्कीति अन्य गांव की खिलाड़ियों के साथ बैठे हुई थी।
हाथ पांव अकड़ने से बिगड़ी हालत
बताया कि खुशी तालियान आगे वाली सीट पर बैठी हुई थी। करीब 2 बजे जैसे की उनकी बस ने बरेली शहर को पार किया। तो अचानक खिलाड़ी की हाथ पांव अकड़ने से हालत बिगड़ गई। आनन फानन में बस को रुकवाया और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने सांस नहीं होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया। उसके बाद उन्होंने दूसरे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने खिलाड़ी को मृतक घोषित कर दिया।
ये सभी रहे मौजूद
उसके बाद घटना की जानकारी स्वजनों को फोन पर दे दी थी। चिकित्सकों ने करीब 10 बजे मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाया। उसके तुरंत बाद वह एंबुलेंस से गांव के लिए रवाना हो गए थे। साथ ही वह तीनों खिलाड़ी अन्य वाहन से गांव पहुंची। दोपहर में स्वजनों ने खिलाड़ी का नम आखों से अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दौरान भाजपा सांसद डा. सत्यपाल, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, तहसीलदार नटवर सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत अन्य खिलाड़ी गांव पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए ढांढस बाधा। इस दौरान सभी की आखों नम थी। साथ ही सांत्वना देने वालों की भीड़ भी उमड़ रही।
