Move to Jagran APP

नरक चतुर्दशी आज : दीया जलाते समय इनकी प्रार्थना करें

आज नरक चतुर्दशी है। दीपावली के दिन इस बार कई शुभ योग हैं। आयुष्मान योग सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 14 को रहेंगे।14 नंवबर को दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक स्थिर लग्न कुंभ रहेगा। दीपावली का त्‍योहार कल मनाया जाएगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 10:09 AM (IST)
नरक चतुर्दशी आज : दीया जलाते समय इनकी प्रार्थना करें
नरक चतुर्दशी पर आज दीया जलाते समय प्रार्थना करें।

मेरठ, जेएनएन। धनतेरस के बाद आज शुक्रवार को नरक चतुर्दशी अर्थात छोटी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। त्रयोदशी गुरुवार की रात नौ बजे के बाद लगने से कई लोग आज धनतेरस मनाएंगे। कल शनिवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष विद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि छोटी दीपावली को घर के द्वार पर दक्षिण मुख कर दीया जलाने का विधान है। दीया जलाते समय यम देव से अकाल मृत्यु न हो इसकी प्रार्थना करें।

loksabha election banner

दीपावली का शुभ मुहूर्त

दीपावली के दिन इस बार कई शुभ योग हैं। आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 14 को रहेंगे।14 नंवबर को दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक स्थिर लग्न कुंभ रहेगा। फैक्ट्रियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस समय पूजा करना शुभ रहेगा। शाम को 5.30 से 7.30 तक वृष लग्न रहेगा। ज्योतिषविद विभोर इंदुसुत ने कहा कि घर पर पूजा करने का यह शुभ मुहूर्त रहेगा। ज्योतिषविद अनुराधा गोयल ने बताया कि दीपावली के दिन मंत्र जागृत किए जाते हैं। इसके लिए अर्ध रात्रि में जाप किया जाता है। इसके लिए 12 बजे से रात 2.26 तक समय उपयुक्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.