नमो भारत के स्टेशन पर खराब हुई सामान जांचने वाली मशीन, लंबी लाईन लगने से यात्री हुए परेशान
नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर सामान जांचने वाली स्कैनर मशीन खराब हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर कतार में खड़े यात्री l जागरण
HighLights
नमो भारत बेगमपुल स्टेशन पर स्कैनर मशीन खराब हुई।
सुरक्षा कर्मियों ने मैन्युअल जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर सामान जांच करने वाली स्कैनर मशीन खराब हो गई। इससे यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। बैग की जांच कराने में समय लगने से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को आधे घंटे से अधिक समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
स्कैनर खराब होने पर उसे दुरुस्त कराया गया लेकिन आधे घंटे बाद मशीन फिर खराब हो गई। इससे बाद सुरक्षा कर्मियों ने सामान्य तरीके से जांच शुरू की। इस प्रक्रिया में काफी समय लग गया। एक यात्री ने बताया कि उन्हें आधे घंटे से अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
ट्रांसपोर्टरों ने की निजी बसों में हो रही माल ढुलाई बंद करने मांग
मेरठ: संभागीय परिवहन कार्यालय में आए परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन से निजी बसों में बड़े पैमाने पर हो रही माल ढुलाई की शिकायत की। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन मेरठ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि इस मामले में जीएसटी की चोरी हो रही है।
परिवहन आयुक्त ने कहा कि कवच अभियान के तहत ऐसे वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में जीएसटी विभाग निजी फिटनेस सेंटर द्वारा मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायत की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए इंजन को बदलवाया जाए। दोनों संगठनों की ओर से रोहित कपूर, सरदार खेता सिंह , योगेश सिंघल, अतुल शर्मा, संतोक सिंह, सरदार प्रेम सिंह, पंकज अनेजा, समीर कोहली, अंगद चावला मौजूद रहे।
