विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर निवासी युवती का अपहरण, मेरठ में मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने की कार्रवाई

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Tue, 21 Jun 2022 08:59 PM (GMT+05:30)

Meerut crime news मुजफ्फरनगर निवासी युवती को मेरठ निवासी अयान अपने साथ ले गया था। युवती के स्वजन ने नौचंदी ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर निवासी युवती का अपहरण, मेरठ में मतांतरण की कोशिश
मुजफ्फरनगर निवासी युवती का अपहरण, मेरठ में मतांतरण की कोशिश

मेरठ, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर की युवती को अगवा कर मतांतरण की कोशिश की गई। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है।  

यह है मामला 

पीड़िता मेरठ के एक अस्पताल में ढाई माह से काम कर रही थी। यहां उसकी मुलाकात नौचंदी थाना क्षेत्र के अयान से हुई। पंद्रह दिन पहले युवती को अयान अपने साथ ले गया। युवती के स्वजन ने नौचंदी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती को अयान अपने साथ ले गया है, जो उसके मतांतरण का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने अयान और युवती के मोबाइल पर संपर्क किया। अयान को भरोसा दिलाया कि युवती से उसका निकाह करा दिया जाएगा। मंगलवार को अयान कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां युवती को छोड़कर भाग गया। अधिवक्ता युवती को लेकर नौचंदी थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती के परिवार को बरामदगी की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश मिलने के बाद ही युवती को परिवार के  सिपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने थाने में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। आरोपित अयान की गिरफ्तारी को एक टीम लगा दी गई है। अयान कपड़ों की फेरी लगाता है। वह पहले भी गांव की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका है।

ससुराल पहुंची महिला ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। खतौली निवासी रीना की शादी सिविल लाइन थानाक्षेत्र के साकेत कालोनी निवासी अंकुर के साथ हुई थी। रीना ने बीती 17 जून को पति अंकुर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को रीना अपनी ससुराल साकेत पहुंच गई। रीना ने घर में जाने का प्रयास किया तो ससुराल वालों ने इन्कार कर दिया। इस दौरान हंगामा हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेजा।