Move to Jagran APP

सांसद-विधायक आज बांटेंगे सूखा राशन, सूची तैयार

सूखा राशन देने के लिए नगर निगम ने 323 जरूरतमंदों की सूची तैयार की है। इनमें प्रवासी कामगार और बेघर परिवार भी शामिल हैं। शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल इन सभी को राशन बांटेंगे। नगर निगम परिसर समेत पांच स्थानों पर सुबह 10.30 से राशन वितरण होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:12 AM (IST)
सांसद-विधायक आज बांटेंगे सूखा राशन, सूची तैयार
सांसद-विधायक आज बांटेंगे सूखा राशन, सूची तैयार

मेरठ, जेएनएन। सूखा राशन देने के लिए नगर निगम ने 323 जरूरतमंदों की सूची तैयार की है। इनमें प्रवासी कामगार और बेघर परिवार भी शामिल हैं। शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल इन सभी को राशन बांटेंगे। नगर निगम परिसर समेत पांच स्थानों पर सुबह 10.30 से राशन वितरण होगा। इस दौरान महापौर सुनीता वर्मा भी मौजूद रहेंगी। दोपहर 12.30 बजे गंगानगर कम्युनिटी सेंटर पर वितरण होगा। बी ब्लॉक शास्त्रीनगर में शाम चार बजे, परतापुर थाने के पास व श्रद्धापुरी जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे राशन दिया जाएगा।

loksabha election banner

राशन किट में मिलेगा इतना राशन

सूखा राशन वितरण की नोडल अधिकारी व अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि सूखा राशन किट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक किलो दाल, तीन किलो आलू, एक लीटर तेल और 200 ग्राम धनिया, मिर्च और हल्दी पाउडर रहेगा। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।

ज्यादातर प्रवासी कामगार चले गए

सेक्टर मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम ने वार्ड वार सर्वे किया था तो 4149 जरूरतमंदों ने सूखा राशन की इच्छा जताई थी। अब बहुत से प्रवासी अपने घर चले गए हैं। अंतिम सूची में केवल 323 नाम हैं। राशन वितरण के लिए जिला प्रशासन ने 10 लाख रुपए निगम को दिए हैं।

सूची से पार्षद खफा

सूखा राशन वितरण की फाइनल सूची पर पार्षदों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षद राजेश रोहेला और पार्षद अब्दुल गफ्फार ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार शहर में मौजूद हैं। जानबूझकर जरूरतमंदों के नाम सूची से हटाए गए हैं। राशन नहीं मिलने पर लोग पार्षद को घेरेंगे। पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र भी दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.