ट्रेनों की लेट-लतीफी को लेकर रेल मंत्री से मिले MP डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, गोल्डन टेंपल के समय परिवर्तन की रखी मांग
राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मेरठ में ट्रेनों की लेट-लतीफी और दैनिक यात्रियों ...और पढ़ें

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी। सौ स्वयं
HighLights
मेरठ से कानपुर प्रयागराज पटना होते हुए हावड़ा के लिए ट्रेन संचालन की मांग।
मेरठ-हस्तिनापुर नई रेलवे लाइन बनाने व हापुड रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग।
जागरण संवाददाता, मेरठ। ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर दैनिक यात्रियों की शिकायतों को लेकर राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने जागरण केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दिल्ली जाने वाली ट्रेन कई बार दो-दो घंटा विलंबित हो रही है, ऐसे में दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री समय से कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं साथ ही कई बार ट्रेन रात 12:00 के बाद मेरठ आ रही है जिससे लोगों को घर पहुंचना में दिक्कत आ रही है।
दैनिक यात्रियों का प्रतिनिधि मंडल बीते रविवार को इस संबंध में डा. लक्ष्मीकान्त से मिला था। रेल मंत्री ने इस संबंध में परीक्षण कर कर समाधान करने का आश्वासन दिया है। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त ने वाया मेरठ होकर जाने वाली प्रमुख ट्रेन गोल्डन टेंपल के समय में परिवर्तन की भी मांग की है।
कहा यह ट्रेन पहले रात 9:15 बजे मेरठ से रवाना होती थी और सुबह 5:00 अमृतसर पहुंचती थी। वर्तमान में यह ट्रेन रात 12:30 बजे मुंबई से मेरठ आती है। अमृतसर से ट्रेन रात 2:00 बजे मेरठ आती है जिससे लोगों को देर रात स्टेशन पहुंचना पड़ता है। आवागमन के साधन के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मेरठ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर एक दिन में लौट आते थे अब ऐसा संभव नहीं है।
रेल मंत्री के समक्ष यह मांगे भी रखीं
- मेरठ से कानपुर प्रयागराज पटना होते हुए हावड़ा के लिए ट्रेन के संचालन की मांग। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को पूर्वी भारत जाने के लिए बेहतर रेल मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
- अंडरपास के निर्माण और सुधार की मांग। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया मलियाना रेलवे क्रॉसिंग पर ई रिक्शा और बाइक सवारों के लिए एक पुल जल्द तैयार हो जाएगा।
- हापुड रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग।
- मेरठ - मवाना- हस्तिनापुर के लिए रेलवे लाइन के निर्माण की मांग।
