महापौर की माता का हार्ट अटैक से निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग
महापौर सुनीता वर्मा की माता प्रेमवती का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। अंतिम संस्कार पल्हेड़ा गांव में किया गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 03:49 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। बसपा नेता व महापौर सुनीता वर्मा की मां प्रेमवती का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थीं। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। अंतिम यात्रा में राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। अंतिम संस्कार पल्हेड़ा स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
लंबे समय से बीमार थीं
प्रेमवती पत्नी मूलचंद निवासी 38 ए रॉयल पार्क कॉलोनी पल्लवपुरम फेस 1 लंबे समय से बीमार थीं। महापौर सुनीता वर्मा ने बताया कि रविवार को अचानक उनकी मां की तबीयत खराब हो गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। कुछ घंटे उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद वह उनको अपने घर ले आए। बुधवार रात मां की तबीयत फिर खराब हो गई। उन्हें एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी शोक जताने पहुंचे
परिजन शव को रॉयल पार्क स्थित घर पर ले गए जहां नाते-रिश्तेदार, पड़ोसी व बसपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर आयुक्त मनोज चौहान के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ इंजीनियर समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी व बसपा पार्षद मौजूद थे। वहीं, नगर निगम में भाजपा दल के नेता पार्षद विपिन जिंदल समेत कई भाजपा पार्षद भी शव यात्रा के दौरान मौजूद रहे। प्रेमवती अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। इनमें सबसे पुत्र संजय, बबलू व अरविंद के अलावा पुत्री सुनीता वर्मा, डिंपल और कविता हैं। पूर्व विधायक बसपा नेता योगेश वर्मा भी परिवारीजनों के साथ मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें