Move to Jagran APP

मेरठ में 36 प्रतिबंधों के बीच फिर पकड़े जाएंगे बंदर, जानिए क्या है नगर निगम की तैयारी

मेरठ नगर निगम ने गत वर्ष जून महीने में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया था। लेकिन उस वक्त गर्मी अत्यधिक पड़ रही थी। जिसे देखते हुए अनुकूल मौसम होने तक तत्कालीन नगर आयुक्त ने अभियान को स्थगित कर दिया था। इसी कवायद फिर शुरू होगी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:00 AM (IST)
मेरठ में 36 प्रतिबंधों के बीच फिर पकड़े जाएंगे बंदर, जानिए क्या है नगर निगम की तैयारी
आतंक का पर्याय बने बंदरों को पकड़ने पुन: रणनीति बनाई जा रही है।

मेरठ, जेएनएन। बंदरों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम एक बार फिर बंदरों को पकड़ने का अभियान जल्द शुरू करने जा रहा है। वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही 36 प्रतिबंधों पर बंदर पकड़ने का अभियान शुरू होगा। नगर निगम ने गत वर्ष जून महीने में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया था। लेकिन उस वक्त गर्मी अत्यधिक पड़ रही थी। जिसे देखते हुए अनुकूल मौसम होने तक तत्कालीन नगर आयुक्त ने अभियान को स्थगित कर दिया था।

loksabha election banner

उस वक्त वन विभाग ने एक महीने की अनुमति 36 प्रतिबंधों के साथ बंदर पकड़ने की दी थी। जिसमें बंदर की सेहत से लेकर उसकी जानमाल की सुरक्षा, खानपान तक पर ध्यान देने की बात कही गई थी। मथुरा की एजेंसी ने मेडिकल कालेज समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 350 बंदरों को पकड़कर सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ा था। अब फिर बंदर पकड़ने का अभियान शुरू होगा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग से बंदर पकड़ने की अनुमति मांगी गई है। जैसे ही अनुमति प्राप्त होती है, मथुरा की एजेंसी दोबारा बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर देगी। यह काम जल्द शुरू होगा। शहर में बंदरों के हमले बढ़ गए हैं। लोग इनसे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें भी आ रही हैं। जिनका निस्तारण किया जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.