दौराला में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म के बाद महिला का चेहरा ईंट से कूचकर हत्या
दौराला में हाईवे किनारे एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। उसका चेहरा ईंट से कूचा गया था। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:02 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। दौराला कस्बे में हाईवे किनारे ईख के खेत में दुष्कर्म के बाद महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बाद में फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। ग्रामीणों ने 24 घंटे में हत्याकांड का राजफाश न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
लकड़ी एकत्र करने जंगल गई थी
दौराला क्षेत्र निवासी महिला सोमवार शाम करीब तीन बजे लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कस्बे के निकट ही हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा ईंट से कूचा गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार पहली नजर में लग रहा है कि महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है।
शव उठाने का विरोध
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव मर्चरी भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम भी आई और जांच-पड़ताल की। इस पर भी ग्रामीणों ने सवालिया निशान उठाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि 24 घंटे में घटना का राजफाश नहीं हुआ तो वह हाईवे जाम करेंगे। सीओ अखिलेश भदौरिया ने ग्रामीणों को जल्द राजफाश करने का आश्वासन दिया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें