विवाहिता महिला को काम दिलाने के बहाने से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक की Saharanpur News
सहारनपुर में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी सार्वजनिक कर दिया है। पति ने तहरीर दी। पुलिस ने इसमें एक को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर, जेएनएन। सरसवा थाना क्षेत्र के एक गांव में काम दिलाने के बहाने एक विवाहिता महिला के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना सार्वजनिक कर दी। जब महिला ने इस का विरोध किया तो ब्लैमेल कर उसक पति को जान से मारने की धमकी देते रहे। पति को जानकारी होने के बाद तहरीर देकर थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मामला जनवारी का बताया जा रहा है। पीडित अपने पति के साथ सरसवा थाने क्षेत्र में रहती है। तहरीर में बताया है कि महिला को उसी गांव के लोगों ने काम देने के बाहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली जब महिला ने इसकी आपत्ति जताई तो आरोपितों ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। गांव के ही कुछ लोगों ने जब इस वीडियो के बारे में पति को बताया तो पति ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।
ये हुए गिरफ्तार
तहरीर मे बताया गया कि गांव मडोरा निवासी अभिषेक पुत्र गंगा राम मुझे एक कोठी मे काम के बहाने सरसावा एक मकान पर ले गया। जहां पर वहां पहले से मौजूद स्वराज पुत्र सुखपाल मौजूद था मेरे साथ चाकू दिखा जबरदसती दुष्कर्म किया गया तहरीर के इधार पर पुलिस ने दोनो.के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।