Move to Jagran APP

लोकगीतों में छाए मोदी-योगी.. कलाकारों ने बाधा समा

भाजपा के सास्कृतिक प्रकोष्ठ ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय संस्थान माल रोड पर क्षेत्रीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें केंद्र एवं राज्य की कल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए लोकगायकों ने हुनर का भी प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 10:33 AM (IST)
लोकगीतों में छाए मोदी-योगी.. कलाकारों ने बाधा समा
लोकगीतों में छाए मोदी-योगी.. कलाकारों ने बाधा समा

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के सास्कृतिक प्रकोष्ठ ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय संस्थान माल रोड पर क्षेत्रीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें केंद्र एवं राज्य की कल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए लोकगायकों ने हुनर का भी प्रदर्शन किया। कलाकारों ने राम मंदिर और अनुच्छेद-370 से लेकर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसे विषयों पर लोकगीत प्रस्तुत किए।

loksabha election banner

प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि गत दिनों पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 जिलों में यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराई गई थी, जिसके विजेताओं के बीच मेरठ में मुकाबला आयोजित किया गया। सौ से ज्यादा कलाकारों ने भाग लिया। राष्ट्रवाद से ओतप्रोत प्रदर्शनी चर्चा का विषय बनी। मुख्य अतिथि व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी कलाकारों को पार्टी के राष्ट्रव्यापी देश जोड़ो अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार में कलाकारों की महती भूमिका को रेखांकित किया। सास्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा ने कार्यक्रम को सराहा। कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर तथा पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी व उद्योगपति अश्वती गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार अंत तक उपस्थित रहे। कई जिलों के संयोजक शामिल हुए। कवि सुमनेश सुमन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में खास योगदान दिया। संचालन डा. ऋचा भदौरिया एवं डा. शशि शर्मा ने किया। क्षेत्रीय संयोजिका व गायिका नीता गुप्ता ने भावपूर्ण शब्दों के साथ सभी का आभार जताया। इस दौरान संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन भी रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.